इंदौर। इंदौर नगर निगम के डंपर ने रविवार दाेपहर काे एक्टिवा सवार दंपती को रौंद दिया। जिससे दंपती एक्टिवा सहित डंपर के पहियों में फंस गए। दोनों के पैर पहियों के बीच में फंसे थे। ऐसे में अगर डम्पर को आगे-पीछे करते, तो उन्हें परेशानी हो सकती थी। इसके लिए जेसीबी की मदद ली गई। लोगों ने जैक मंगाकर डंपर को हल्का ऊंचा किया और दोनों को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना दोपहर में जिंसी चौराहा के पास हुई।घायल दंपती के नाम तेजस (31) और रीनल (30) हैं। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, डंपर का चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद वह डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाई, लेकिन डंपर को ऊंचा नहीं किया जा सका। इस पर लोगों ने आसपास से जैक सहित अन्य संसाधन जुटाए। फिर काफी मशक्कत के बाद डंपर को ऊंचा कर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। दोनों के ही पैर काफी जख्मी है। एमवाय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों का कहना है कि यहां ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे ट्रैफिक बिगड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं। आज भी हादसा इन्हीं परिस्थितियों में हुई।
You may also like
इन आठ निशान में कोई एक भी है आपकी हथेली पर तो चमक जाएगी किस्मत ∘∘
1 मार्च से इन 5 राशियों को मिलने वाला है दौलत और शोहरत का असीम वरदान, सूर्य-शुक्र के शुभ योग से बैठेगी ऐसी ताल जो बना देगी इनको मालामाल! ∘∘
सपने में भगवान कृष्ण को देखा तो मुस्लिम शख्स ने 40 लाख खर्च कर बनवाया मंदिर ∘∘
सप्ताह में इस दिन जन्मे बच्चे सबसे ज्यादा खुश किस्मत होते हैं ∘∘
बड़े-बड़े इंजीनियर हुए फेल, मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग; कहा- पुण्य का काम है ∘∘