भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार काे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। वे दरभंगा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पटना जिले के फतुहा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.15 बजे दरभंगा से फोकचाहा जिला मधुबनी पहुंचेंगे। सुबह 11.45 बजे मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के फोकचाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02.00 बजे पटना जिले की फतुहा विधानसभा के सूर्य मंदिर बैरिया से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम 5.20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे राजधानी के लाल परेड मैदान पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
You may also like

1500 की मनी ऑर्डर और 32 साल चला केस, रिटायरमेंट के बाद सब-पोस्टमास्टर को 3 साल की जेल, बिहार से जुड़ा पूरा मामला जानें

घाटशिला उपचुनाव: CM हेमंत चुनाव मैदान में उतरे, 'स्वार्थी' नेताओं पर साधा निशाना, बोले- दल-बदलू नेताओं से सावधान रहें

मुंबई एयरपोर्ट के दोनों क्रॉस रनवे 20 नवंबर को छह घंटे के लिए रहेंगे बंद

Ranji Trophy: दीपक हुड्डा ने ठोका दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी में राजस्थान ने खराब की मुंबई की हालत

बदायूं: दलित परिवार की बारात के दौरान हिंसा के मामले में जांच शुरू, अब तक क्या पता है?





