सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लाेग घायल हुए है। जिनमें से 6 वाहन के नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी चकदही गांव के लोग पिकअप (एमपी 17 जेडसी 0697) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना बनाया और टंकियों में भरकर गाड़ी में रखा। सुबह करीब 10 बजे राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन। वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था। गाड़ी में 20 लोग सवार थे, जिनमें से 6 नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार मैहर में दर्शन के बाद कथा का आयोजन भी करने वाला था।
You may also like
भारत की उप-कप्तान को मिला ICC वुमन प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकन!
Budhwar Ke Upay: नहीं हो रही शादी, या व्यापार में आ रही है बाधा, तो बुधवार को करें गणेश जी के ये उपाय
प्रतापगढ़ में 5 से 20 जून तक चलेगा 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान', पौधारोपण से लेकर जनजागरण तक जाने क्या कुछ होगा खास
इस मानसून में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद
'किंग ऑफ द हिल' फेम एक्टर टोनी मैकफैर की लास वेगास स्थित घर में गोली मारकर हत्या