
मुंबई । भागवत सोनवणे ने हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), ठाणे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने संजय गोविलकर से इस पद की बागडोर संभाली है। जबकि संजय गोविलकर के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी कई साहसिक कदम उठाए हैं।
ठाणे जिला सूचना प्रसारण विभाग की ओर से आज बताया गया है कि इससे पहले, भागवत सोनवणे महाराष्ट्र पुलिस बल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे। उन्हें आपराधिक और भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की जाँच का व्यापक अनुभव है। उन्होंने नवी मुंबई स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में लगन से काम किया है, जिसके कारण उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की गहन जानकारी है। उन्होंने पनवेल संभाग, नागपुर शहर, मुंबई शहर, नासिक शहर के साथ-साथ महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में भी उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है।ऐसा माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटिल के मार्गदर्शन में भागवत सोनवणे की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता आएगी तथा रिश्वतखोरी रोकने के लिए चल रहे अभियानों को बल मिलेगा।
You may also like
पैर` की नस चढ़ने से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 उपाय तुरंत ठीक हो जाएगा नसों का दर्द व खिंचाव
China: मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
स्वामी विवेकानंद: क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि और खेल के मैदान में उपलब्धियां
बारां में RSS का पथ संचलन को लेकर हुआ बडा बवाल, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, वायरल वीडियो में देखें धार्मिक स्थल पर कर रहे थे भारी विरोध
Jagdeep Dhankhar: जाने कहा रहेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अब जाकर चल पाया हैं पता!