
पश्चिम चम्पारण(बगहा)। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड में एक सनकी बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगभग तीन महीना से यह बंदर लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। करीब 70 लोग को काटकर घायल कर चुका है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों में घुसकर छोटे बच्चों को काट लेता है और घसीटने लगता है। इतना ही नहीं, वह फ्रिज खोलकर खाने-पीने की चीजें भी निकाल ले जाता है, जैसे उसे किसी ने प्रशिक्षित किया हो, बंदर के डर से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
स्थानीय निवासी सुशील मिश्रा, सनोज शर्मा और दिलीप जायसवाल ने बताया कि हरनाटांड में बंदर आतंक का पर्याय बन चुका है। धर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके घर की दो महिलाओं को बंदर काट चुका है। एक दिन वह घर में घुसकर फ्रिज से फल लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ और दो वर्ष के बच्चों पर यह बंदर और अधिक आक्रामक हो जाता है।
लोगों ने कई बार इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग से लेकर डीएफओ कार्यालय तक दी, लेकिन अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।वहीं हरनाटांड वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार राम ने बताया कि बंदर के व्यवहार का अवलोकन कराया गया है। वह काफी चालाक है और पिंजरे में नहीं फंस रहा है। बंदर को पकड़ने की लगातार कोशिशें जारी हैं और वरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। पीएचसी सूत्रों के अनुसार, अब तक 70 से अधिक लोग बंदर के हमले में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
You may also like
अमेरिकी मॉडल के दांत की कीमत 17 लाख रुपये, जानें क्यों है इतना महंगा
विशाखापत्तनम स्टेडियम बनेगा खास, मिताली राज और रवि कल्पना के नाम होंगे स्टैंड
Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत को पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी, अब संभालेंगे बिहार में चुनाव की...
French Prime Minister Sebastien Lecornu Resigns : फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने दिया इस्तीफा, एक महीने के अंदर ही छोड़ दी कुर्सी
Delhi Pollution Alert: राजधानी में फिर सक्रिय हुआ DSS मॉडल, लेकिन 2021 के डाटा ने पूर्वानुमानों की सटीकता लगाया प्रश्नचिन्ह