
भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
महिला विश्व रिकॉर्ड स्मृति मंधाना तो पुरुषों में सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI में एक कैलेंडर ईयर में भारत का जलजला
होटल में इस्तेमाल हुआ साबुन आखिर जाता कहां` है? जानिए उस राज़ को जो 90% लोग नहीं जानते
देश के सबसे बड़े बैंक ने दिया दिवाली गिफ्ट, जानिए आपको कैसे होगा फायदा?
टाटा स्टील के शेयर प्राइस में लगातार तेज़ी से चार्ट पर हुआ फ्रेश ब्रेकआउट, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
जब ऐश्वर्या को दिल दे बैठे थे सलमान` सब तय था… फिर एक हादसे ने बदल दी कहानी