Next Story
Newszop

राजस्थान के इस जिले में चोरों के हौंसले बुलंद! एक ही रात में तीन घरों में सेंध, लाखों के गहने-नकदी उड़ाए

Send Push

भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। तीनों ही परिवारों के सदस्य रात को घर में सो रहे थे। सुबह जब तीनों ही परिवारों के सदस्य जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।

घटना जहान नगर क्षेत्र के हीरा का नगला की है। चोरों ने गांव के जसवंत सिंह, संजय सिंह व शेर सिंह के घरों को निशाना बनाया। तीनों लोग अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। चोर खाली पड़े तीनों घरों के कमरों में घुसे और वहां रखी गोदरेज की अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का परिवार के सदस्यों को पता नहीं चला। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जसवंत सिंह के घर से 4 चांदी की कौधनी, 8 जोड़ी चांदी की बिछिया, 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। संजय सिंह के घर से सोने की चेन और अंगूठी, सोने का टीका, चांदी की पायल और 14 जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी हो गई। शेर सिंह के घर से सिर्फ 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई।

Loving Newspoint? Download the app now