राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह में शामिल लोगों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का बूंदी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कोटा रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच महिलाओं की मौत हो गई। इनमें बनवारी की बेटी किरण (8), बनवारी की पत्नी ज्योति, शांतिबाई, कृष्णा और कोमल शामिल हैं।
दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेंद्र कुमार मीना ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों से बात की और चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी।
बूंदी कलेक्टर ने बताया कि चौतरा का खेड़ा गांव से एक बारात माटूंदा गांव की ओर जा रही थी। रास्ते में गेंडौली व रायथल थाना क्षेत्र की सीमा पर स्टेट हाइवे पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें एक बच्चा और चार महिलाएं शामिल हैं।
ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को सीधा किया गया और उसे जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि माटूंदा गांव में बैरवा समाज का सम्मेलन होना था, जहां चौतरा का खेड़ा गांव की लक्ष्मी की शादी होनी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद बाराती करीब आधे घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को तीन एम्बुलेंसों से अस्पताल भेजा गया।
You may also like
Google I/O 2025: बदलेगा टेक्नोलॉजी का अंदाज, गूगल के बड़े इवेंट में खुल सकते हैं कई 'राज'
अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत आए 160 अफगानी ट्रक, विशेष अनुमति के तहत मिली एंट्री, जानें क्या है इनमें
World Hypertension Day-गर्भावस्था में हाई बीपी को नजर अंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें डॉ की सलाह
यूनिवर्सिटी में सुरभि ज्योति के प्रोफेसर थे कपिल शर्मा और भारती सिंह थीं सीनियर, एक्ट्रेस ने सुनाया फनी किस्सा
ITR 2025 की आखिरी तारीख क्या है? 31 जुलाई की डेडलाइन पर जानें Latest Update