कोटा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय तर्ज पर पुनर्विकसित करने का काम किया जा रहा है। कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिसे इस वित्तीय वर्ष से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में कोटा स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अग्रिम चरण में है। डीआरएम द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से किया जा सके।
अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- स्टेशन के 6765 वर्ग मीटर में 2 आगमन ब्लॉक और 1 प्रस्थान ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशन पर वीआईपी लाउंज, वेटिंग रूम, फूड प्लाजा और कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर 1 और 3 को जोड़ते हुए 2100 वर्ग मीटर में 36 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स एरिया बनाया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 8 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर का प्रावधान किया गया है। यह पूरा स्टेशन दिव्यांगों के अनुकूल होगा।
पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। सौर ऊर्जा और जल संरक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में पुनर्विकसित कोटा स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।
You may also like
भोपाल-इंदौर समेत 39 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
जोधपुर में अवैध पटाखों का बड़ा भंडाफोड़! 117 कार्टन फिर हुए बरामद, मुख्य आरोपी यासीन पर शिकंजा कसना शुरू
आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स टीम से फिर जुड़े फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स
Walton Goggins और Aimee Lou Wood के बीच रोमांस की अफवाहें: पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
एंजेलिना जोली ने कांस फिल्म महोत्सव में अपने लुक से सबको किया मंत्रमुग्ध