भाजपा शनिवार को जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज के सेंट्रल लॉन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:10 बजे फ्लाइट से दिल्ली से रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे एमएनआईटी विवेकानंद लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1:50 बजे एमएनआईटी से रवाना होकर झालाना आरआईसी पहुंचेंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक आरआईसी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री आवास भी जाएंगे नड्डा
इसके बाद नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाहर सर्किल से खुली जीप में सवार होकर एंटरटेनमेंट पैराडाइज पहुंचेंगे। रास्ते में महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत करेंगी। दोपहर 3.40 बजे वे एंटरटेनमेंट पैराडाइज कार्यक्रम स्थल सेंट्रल लॉन पहुंचेंगे। शाम 6.20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री निवास भी पहुंचेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि धार्मिक एवं कुशल प्रशासक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में रानी अहिल्याबाई होल्कर के महासम्मेलन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे जवाहर सर्किल से एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। सम्मेलन में जयपुर संभाग के मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगी।
You may also like
बगराम एयरबेस को लेकर ट्रंप की अफगानिस्तान को धमकी, कहा– वापस नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा
'भगवान से खुद कुछ करने को कहो': यदि मूर्ति ठीक करने की गुहार का जवाब ये है तो फिर अदालतों की जरूरत ही क्या है. कभी सोचिएगा 'माई लॉर्ड' बीआर गवई!,
उदयपुर में आज वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन, 27 राज्यों और विदेश से 7 हजार धावक होंगे शामिल
दुनिया की राजनीति में भूचाल! ब्रिटेन ने तोड़ा सालों पुराना नियम, अब फ़िलिस्तीन बनेगा अलग देश?
बरेली में 'सर तन से जुदा' नारा लगाने वालों पर शुरू हो गया ऐक्शन; 15-20 लोग लपेटे में आए अब सब धराएंगे!,