जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में आज सुबह 10.30 बजे एक वार्ड में छत का एक हिस्सा (प्लास्टर) गिर गया। इससे इस वार्ड में भर्ती एक मरीज बुरी तरह घायल हो गया। घटना से वहां मौजूद अन्य मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना सर्जिकल वार्ड में हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि इस घटना में दो मरीज घायल हुए हैं। दोनों मरीजों को चोट लगने के बाद उपचार दिया गया है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना में घायल हुए एक मरीज के चेहरे पर गहरे घाव हैं। उसके होंठ, सिर और आंख के पास कट लगे हैं। इससे काफी खून बह गया। घटना सर्जिकल यूनिट-3 के एच वार्ड में हुई।
उन्हें ओटी में ले जाकर टांके लगाए
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रभा ने बताया- घटना के बाद दोनों घायल मरीजों को तुरंत ओटी में ले जाया गया और दोनों के घावों का उपचार कर टांके लगाए गए। दोनों मरीज अब ठीक हैं।
ईंट का एक बड़ा हिस्सा मरीज पर गिरा
स्टाफ का कहना है- जो हिस्सा गिरा था, वह बिल्कुल ठीक लग रहा था। न तो कोई लीकेज थी, न ही कोई नमी। आज सुबह अचानक डक्टिंग के पास एक बड़ा हिस्सा सीधे मरीज पर गिर गया। इससे दो बेड टूट गए और एक टेबल भी टूट गई।
You may also like
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा और एकात्मधाम के न्यासी मुकुल कानिटकर उज्जैन पहुंचे, महाकाल मंदिर में शंकराचार्य का किया पूजन
हरिद्वार में भारी बारिश से जलभराव, मेयर कार्यालय के पास पेड़ गिरा
भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट पोर्ट 'विझिनजाम' का उद्घाटन कर बोले प्रधानमंत्री मोदी- केरल होगा वैश्विक समुद्री व्यापार का केंद्र
मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है भारत: मुकेश अंबानी
आदर्श मध्य विद्यालय भद्रेश्वर में वार्षिक मूल्यांकन में अव्वल आने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित