राजस्थान रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर अंतरराज्यीय चेकिंग कार्यक्रम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अलवर और मत्स्य नगर डिपो में अभियान चलाकर यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करा रहे कंडक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मत्स्य नगर डिपो की हरिद्वार से अलवर आ रही बस में मेरठ में चेकिंग के दौरान 10 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। कंडक्टर पंकज कुमार पर रिमार्क लगाया गया और उससे 3670 रुपए की राशि वसूल की गई।
इसी तरह जयपुर डिपो की जयपुर से हल्द्वानी जा रही बस की चेकिंग की गई तो 11 यात्रियों के पास टिकट नहीं थे। गजरौला चेकिंग प्वाइंट पर की गई इस कार्रवाई में कंडक्टर सुरेंद्र गोदारा पर रिमार्क लगाया गया। फिरोजपुर झिरका में अलवर डिपो की बस पर कार्रवाई की गई। बस में पांच यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। कंडक्टर नवीन यादव पर रिमार्क लगाया गया। मत्स्य नगर से दिल्ली जा रही बस में 14 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इस बस के कंडक्टर ताराचंद पर रिमार्क लगाया गया है।
यह कार्रवाई अलवर डिपो की मुख्य प्रबंधक सपना मीना और मत्स्य नगर डिपो के वित्त प्रबंधक कमलराज मीना ने की। मत्स्य नगर डिपो के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने दोनों कंडक्टरों को फील्ड से हटा दिया है।दूसरी ओर, हाल ही में अलवर डिपो की एक बस में 14 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इस पर हिंडौन डिपो की ओर से कंडक्टर संजू पर टिप्पणी की गई है।
You may also like
बिहार : काराकाट के लोगों ने पीएम मोदी की रैली पर जताई खुशी, विकास कार्यों के लिए दिया आभार
उम्मीद से अच्छे जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े, चालू वित्त वर्ष में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था : अर्थशास्त्री
'ससुराल में डर का माहौल है,' अंगूठी ढूंढने में दूल्हा लगा रहा था पूरा जोर, तभी दुल्हन ने बाजी पलटकर उड़ाए होश
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर पर पहुंचा
बिहार: बेरहमी से पीटा, गला दबाया…स्कूल में कैंसर पीड़ित महिला प्रिंसिपल के साथ हैवानियत की हदें पार