
NurPhoto via Getty Images 7 सितंबर 2025 को भारत के कोलकाता में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सड़क के पीछे 'ब्लड मून' दिखाई दिया.
रविवार रात दुनिया के कई हिस्सों में आसमान में अनोखा नज़ारा दिखा.
भारत समेत एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बड़े हिस्सों में लोगों ने 'ब्लड मून' यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा.
भारत में रात करीब 9:57 बजे से पृथ्वी की छाया चांद पर पड़नी शुरू हुई और 11:01 बजे चांद पूरी तरह ढक गया.
इस दौरान चांद तांबे जैसी लालिमा लिए दिखाई दिया.
दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों में लोगों ने घरों की छतों और खुले मैदानों में दूरबीन और कैमरों से इस दुर्लभ नज़ारे को देखा.
जानकारों के मुताबिक़, ऐसा संयोग अक्सर नहीं बनता और अगली बार इस तरह का पूर्ण चंद्रग्रहण कई साल बाद दिखाई देगा.

AFP via Getty Images पूर्ण चंद्र ग्रहण को एशिया समेत यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में देखा गया. हनुमान की प्रतिमा के पीछे आकाश में दिख रहे ब्लड मून की ये तस्वीर दिल्ली की है.

AFP via Getty Images चेन्नई में दूरबीन के सहारे ब्लड मून को देखता एक लड़का

AFP via Getty Images ये तस्वीर ग्रीस की राजधानी एथेंस में चंद्र ग्रहण के दौरान खींची गई है, जिसमें 'ब्लड मून' दिखाई दे रहा है. सामने प्राचीन ग्रीक देवी आइरीन की बच्चे को थामे हुई प्रतिमा नज़र आ रही है

AFP via Getty Images क़तर की राजधानी दोहा के आसमान पर 'ब्लड मून' का नज़ारा.

Getty Images जापान की राजधानी टोक्यो में पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय 'टोक्यो स्काईट्री' के पीछे से चांद निकलता हुआ दिखाई दिया.

Sean Gallup/Getty Images जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चंद्र ग्रहण के दौरान 'ओबरबाउमब्रुके पुल' पर बने धातु के बाज़ की मूर्ति के पीछे लाल चमकता चांद दिखाई दिया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)