आईपीएल 2025 का 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 26 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को पिछले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पांचवें और अजिंक्य रहाणे की टीम 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है।
ईडन गार्डन्स के आकड़े और रिकॉर्डकुल मैच: 96
पहली बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 40
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 56
सबसे बड़ा स्कोर: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर: 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 49/10 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे बड़ा रन-चेज: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 18.4 ओवर में 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर डिफेंड: 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 131 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ
पहली पारी का औसत स्कोर: 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 153 ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड
कुल मैच | 13 |
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 9 |
पंजाब किंग्स ने जीते | 4 |
पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते | 2 |
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते | 2 |
हाईएस्ट स्कोर | 262/2 in IPL 2024 |
लोएस्ट स्कोर | 119/6 in IPL 2011 |
कुल मैच | 93 |
जीते | 53 |
हार | 39 |
टाई | 0 |
नो रिजल्ट | 0 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 261/6 बनाम पंजाब किंग्स |
लोएस्ट टीम टोटल | 108/10 बनाम मुंबई इंडियंस |
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछला मैच इसी सीजन 15 अप्रैल को चंड़ीगढ़ में खेला गया था। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवरों में 111 के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करते गुए 15.1 ओवरों में 95 के स्कोर पर ऑल-आउट गई। श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल इतिहास का लोएस्ट टोटल डिफेंड कर इतिहास रचा था। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
You may also like
आतंकवादियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं, उन्हें किया जाएगा खत्म : एसपी वैद
हनुमान जी की कृपा से आज इन 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जीवन की मुश्किलें होंगी दूर, होगी धन लाभ की प्राप्ति
नेपाल-भारत सीमा पर रेलवे ट्रैक का पैडल खोलते पकड़े गए मदरसे के दो लड़के
बिलासपुर का रेलवे अफसर और उसका परिवार 32 लाख घूस लेते रांची में पकड़ा गया
अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री धामी