आज यानी 21 मई को का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 59 रन से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को पहला झटका तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर लगा, जब रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बन गए। इसके बाद पावरप्ले के आखिरी ओवर में विल जैक्स (21) मुकेश कुमार के खिलाफ आउट हुए।
विल जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते टीम 180 के मजबूत टोटल तक पहुंच पाई।
नमन धीर ने भी सूर्या का अच्छा साथ निभाते हुए 8 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने पारी के आखिरी दो ओवर में मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा को आड़े हाथों लेते हुए 48 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। मुंबई इंडियंस की पारी के अंतिम दो ओवर ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहे।
मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कीलक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 121 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली टीम की ओर से समीर रिजवी ने 39 रन की बहुमूल्य पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।
बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लीग से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
You may also like
LPG Cylinder Price: रसोई गैस फिर हुई महंगी! दिल्ली-पटना में सिलेंडर ₹90 चढ़ा, फटाफट देखें अपने शहर का भाव
राजस्थान के इस जिले में फिर घिनौनी वारदात! चॉकलेट का लालच देकर युवक ने 9 साल की मासूम क बनाया हवस का शिकार
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर चाहिए? तो ये कागज़ात रखें तैयार
Congress: देश के 16 प्रमुख शहरों में कांग्रेस करने जा रही 'जय हिंद सभाए' राजस्थान के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Change in the weather: 25 मई तक 17 राज्यों में झमाझम बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, रहें सतर्क!