मकान जून 2024 से खाली है, लेकिन एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा था। इसी कमरे में फ्रिज भी था, जो छह महीने से चालू था। फ्रिज बंद करने पर उससे बदबू आनी शुरू हुई और जब फ्रिज खोला गया तो महिला की लाश मिली।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खाली मकान में रखे फ्रिज में महिला का शव मिला है। मामला वृंदावनधाम का है। यहां के एक मकान में महिला की लाश मिली है। लाश फ्रिज के अंदर थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या कब की गई थी। देवास के भोपाल रोड बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर से बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
उत्तर प्रदेश में दो प्रमुख सचिवों सहित 33 आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण
14 के उम्र में 300 लड़कियों से कराती थी देह व्यापार, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश ι
आमेर फोर्ट में राजस्थानी संस्कृति से रूबरू हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, लेकिन जयपुर में अचानक क्यों हटाए जा रहे हैं भारत-अमेरिका के झंडे ?
6 महिलाएं कार से बार बार करती थीं अयोध्या का सफर, रहती थी किराए के मकान में, फिर एकदिन हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी रहे गई हैरान' ι
करोड़ों की मालकिन की 10 दिन तक घर पडी सडती रही लाश, चूहों ने कुतरा चेहरा, घरवाले ι