दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, 5 मिनट में भैंस ने तोड़ दिया दम – राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव में एक अजीब दुर्घटना हुई है। यहां गुरुवार सुबह दूध निकालने के दौरान भैंस गश खाकर महिला पर गिर पड़ी। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायलावस्था में करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पैटोली गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोटी देवी गुरुवार तड़के घर पर भैंस का दूध निकाल रही थी। दूध निकालते समय अचानक भैंस उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, भैंस की मृत्यु हो गई। मोटी देवी को परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और निजी साधनों की मदद से करौली चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।
मोहन सिंह ने बताया कि भैंस का दूध बेचकर वे अपने परिवार चला रहे थे, मगर अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। वहीं, भैंस की कीमत करीब पचास हजार रुपए से ज्यादा थी। भैंस की मौत हो जाने पर उसके शव को दफन कर दिया गया।
राजस्थान के करौली जिले के पटौली गांव में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे केस बहुत कम सामने आए हैं, जिसमें दूध दूहने के दौरान भैंस की मौत हुई हो। मोहन सिंह ने बताया कि भैंस की तबीयत भी इन दिनों ठीक थी, मगर वह गश खाकर किस वजह से गिरी पता नहीं चल पाया।
महिला का अस्पताल में हो रहा उपचार
दूध निकालने के दौरान भैंस गिरने से महिला मोटी देवी के हाथ और कंधे में फैक्चर हुआ है। मोटी देवी का करौली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।
You may also like
Chia Seeds: वजन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के लिए जादुई समाधान
शर्मसार हुई इंसानियत! राजस्थान में 17 वर्षीय बालिका से 9 लोगों ने मिटाई अपनी हवस, शिकायत से पहले दिया 11वीं का एग्जाम
ना जाने कितने बलिदानों के बाद अस्तित्व में आये राजस्थान के ये 5 शहर, 3 मिनट के वीडियो में देखे खून से लिखी निर्माण गाथा
पाकिस्तान को सबक सिखाएं सरकार, दिखावे की कार्रवाई बंद करें : राशिद अल्वी
जम्मू-कश्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता, कोई हताहत नहीं