Cricket Player: खिलाड़ियों को मुश्किल हालातों में खुद पर नियंत्रण रखने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है। मगर यह बात भी सच है कि हालातों के आगे किसी का बस नहीं चलता। ऐसा ही कुछ एक खिलाड़ी के साथ भी हुआ है। अंधेरे में उसने अपने जीवन के सबसे प्यारे शख्स पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गयी। इसके बाद उस खिलाड़ी (Player) को अपने करियर से भी हाथ धोना पड़ा। आइये इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं –
इस Player से हुई चूकआगे बढ़ने से पहले हम साफ़ कर दें कि यह मामला किसी क्रिकेट के खिलाड़ी (Cricket Player) से जुड़ा नहीं है। यहां हम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व एथलीट और ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस की बात कर रहे हैं। उन्होंने 2013 में अपनी ही गर्लफ्रेंड को गलती से गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इतना ही नहीं इसके लिए ऑस्कर को 11 साल के लिए जेल की सजा काटनी पड़ी। आपको बता दें कि ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी गर्ल फ्रेंड को गलती से चोर समझकर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया था।
गर्लफ्रेंड को समझा चोरदरअसल, 2013 में वेलेंटाइन्स डे के दिन ऑस्कर पिस्टोरियस अपने घर पर थे। तभी उन्हें बाथरूम से किसी की आवाज आयी, उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। अंधेरे की वजह से वे कुछ देख नहीं पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने गन निकाली और बाथरूम की तरफ अंधेरे में ही एक के बाद बार गोलियों की बरसात कर दी। मगर उस समय बाथरूम में उनकी गर्लफ्रेंड थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि ऑस्कर की गर्लफ्रेंड रीवा पेशे से एक मॉडल थी।
दुनिया के लिए थे हीरो
इस विवाद में फंसने से पहले ऑस्कर पिस्टोरियस दुनिया के लिए एक हीरो थे। उन्होंने महज सवा साल की उम्र में एक बीमारी के चलते अपने दोनों पैर खो दिए थे। मगर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और कृत्रिम पैर लगाकर पैरालिम्पिक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। वहीं, 2012 के लंदन ओलिंपिक में उन्होंने नकली पैरों के साथ हिस्सा लिया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले एथलीट थे।
— News Just Abhi (@newsjustabhi) November 9, 2024
You may also like
mango pickle : कुकर में 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा आम का अचार! खाना देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा, रेसिपी पर ध्यान दें
विष्णु नागर का व्यंग्यः युद्धविराम हो गया, मगर जुबान की तालाबंदी जारी रहेगी, बोलना है तो गोदी-मोदी भाषा बोलो!
Free Fire Max रिडीम कोड्स 11 May 2025: आज जीतें धमाकेदार बंडल, रिवॉर्ड कॉइन्स और घातक हथियार!
हरियाणा में अब शहीद सैनिकों के परिवार को मिलेंगे एक करोड़ रुपये, माता-पिता को दी जाएगी 30 फीसदी रकम
beautiful and healthy : पचास की उम्र में हमेशा जवान दिखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये पौष्टिक आहार, लंबे समय तक रहेंगे खूबसूरत और स्वस्थ