ये दुनिया बहुत बड़ी और विचित्र है। इसलिए यहां हमे आए दिन नई नई और हैरान कर देने वाली चीजें देखने को मिलती रहती है। अब इंडोनेशिया के इस अजीबोगरीब मामले को ही ले लीजिए। यहां मछवारे ने एक गर्भवती शार्क मछली (pregnant shark fish) को अपने जाल में कैद कर लिया। जब उसने इस मछली का पेट चिरा तो उसके अंदर से 3 शार्क के छोटे छोटे बच्चे निकले। इन बच्चों में से 2 तो नॉर्मल थे लेकिन तीसरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
दरअसल शार्क के इस तीसरे बच्चे की शक्ल इंसान से काफी मिलती जुलती है। खासकर उसकी दो बड़ी बड़ी और गोल गोल आंखें इंसानों की तरह ही लगती है। अब इंसानों की तरह दिखने वाली इस बेबी शार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसने भी इन फोटोज को देखा वह खुदरत के इस अद्भुत करिश्मे से हैरान रह गया।
यह अजीब शार्क इंडोनेशिया के रहने वाले 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नरेन की है। वह खुद भी शार्क की शक्ल देख हैरत में पड़ गया। उसी ने इस शार्क की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दी। उधर उसके गाँव में भी लोग दूर दूर से इंसानी शक्ल वाली इस शार्क को देखने आ रहे हैं।

कई लोगों ने अब्दुल्लाह को ऑफर दिया है कि वह पैसों के बदले ये शार्क उन्हें दे दें। लेकिन मछुआरे का अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। वह इसे शार्क को अपने पास ही रखना चाहता है। उसका मानना है कि यह बेबी शार्क उसके लिए अच्छा भाग्य लेकर आई है। ये उसका गुड लक चार्म है।
उधर गांव वालों ने जब इंसानी शक्ल वाली इस बेबी शार्क को देखा तो वे उसकी पूजा करने लगे। उन्हें लगता है कि ये ऊपरवाले का भेजा कोई दूत है। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बहुत से लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि कोई शार्क मछली किसी इंसान जैसी कैसे दिख सकती है।
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने पहले कभी इस तरह की कोई शार्क देखी है? वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर इंसानी शक्लों वाले कई जानवर वायरल हो चुके हैं। वैसे देखा जाए तो हम इंसान भी किसी न किसी तरह से जानवरों की बेसिक संरचना से जुड़े हुए हैं।
दोस्तों यदि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो से दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।
You may also like
Haier 1 Ton 5 Star AC Now at ₹19,495 During Amazon Summer Sale: Smart Cooling at an Unbeatable Price
पहलगाम हमले पर बोले अखिलेश यादव: 'ठोस कदम जरूरी, शहीदों के परिवारों को मिलें 5 करोड़ और नौकरी', कुशीनगर में दी श्रद्धांजलि
27 अप्रैल से शुरू हो रहा इन 4 राशियों का अच्छा समय मिलेगी हर तरफ से कामयाबी, होगा धन लाभ
थाइराइड को जड़ से चूस जाएंगी इस पेड़ की 1 पत्तिया 1 दिन नियम से कर लीजिये इसका सेवन और देखिये कमाल ⤙
Samsung Galaxy M15 5G vs Galaxy F15 5G: Specs, Features, and Price Comparison