Next Story
Newszop

पहलवान बनने के लिए रोजाना करें इस सफेद चीज का सेवन, मात्र एक कटोरी खाने से फौलाद जैसा बनेगा शरीर ˠ

Send Push

हजारों सालों से भारत में दालों का सेवन किया जाता है और दाल भारत में एक महत्वपूर्ण भोज्य पदार्थ के रूप में मानी जाती है। दालों को सेहत के लिए एक वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में कई दालों को सेहत दुरुस्त रखने के लिए बेहद कारगर माना गया है। यहां तक की मॉडर्न साइंस ने भी दालों को पोषक तत्वों का खजाना बताया है।

अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि दालों का नियमित सेवन करने से कई गंभीर प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है और अपने शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है।

आयुर्वेद में शरीर को फौलाद सा मजबूत बनाने के लिए लोबिया की दाल का सेवन अत्यंत लाभकारी माना गया है। आज के आलेख में हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर लोबिया के दाल के सेवन के स्वास्थ्यवर्धक परिणाम की जानकारी देंगे।

नेचुरल प्रोटीन सप्लीमेंट है लोबिया की दाल

कई रिपोर्ट के अनुसार शरीर की मसल्स को मजबूत रखने के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए और यही वजह है कि जिम जॉइन करने के बाद लोगों को प्रोटीन के लिए तरह-तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने शुरू करने पड़ते हैं।

हालांकि प्रोटीन सप्लीमेंट से हमें कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं लेकिन प्राकृतिक प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से हमारा शरीर तंदुरुस्त बन सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । लोबिया की दाल से बेहतर नेचुरल प्रोटीन सप्लीमेंट कोई नहीं होता।

इस दाल में प्रोटीन का खजाना होता है और इसका नियमित सेवन करने से आप एक आकर्षक व सुडौल शरीर का सपना साकार कर सकते हैं। इस दाल में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि फाइबर, कैल्शियम समेत अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत

कई रिसर्च के द्वारा यह पता लगाया जा चुका है कि लोबिया की दाल को वेजीटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सप्लीमेंट माना जाता है। इसमें दूध, दही, पनीर और अंडा समेत नॉनवेज फूड से भी कई गुना ज्यादा प्रोटीन होता है।

रिसर्च के अनुसार एक कप यानी 170 ग्राम लोबिया दाल में करीब 13 ग्राम प्रोटीन होता है जो दूध और अंडे से दोगुना ज्यादा होता है। लोबिया दाल में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इस दाल का नियमित सेवन करने से शरीर मजबूत बना रहता है और हमें भरपूर एनर्जी मिलती रहती है। इसके साथ-साथ लोबिया दाल से डाइजेस्टिव सिस्टम दुरूस्त रहता है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

शोध से पता चलता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए लोबिया की दाल बेहद लाभकारी होती है। क्योंकि इसमें हाई फाइबर कंटेंट होता है और यह हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। लोबिया दाल शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है जिसमें हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के कई लाभकारी गुण होते हैं। हमारे शरीर की कोशिकाओं को बेहतर बनाने के लिए लोबिया की दाल बेहद फायदेमंद होती है।

Loving Newspoint? Download the app now