धरती के तीन चौथाई हिस्से पर सिर्फ पानी है और एक चौथाई हिस्से पर ही इंसानो के रहने जितनी जगह है | पानी की बात की करे तो झील, नदी और समुन्द्र के रूप में धरती पर पानी जमा है | जब समुन्द्र की बात आती है, तो इसके जीवो का नाम भी जरूर आता है | बता दे समुन्द्र में इतने जीव जंतु है, जिनकी गणना नामुमकिन है | वैज्ञानिको का कहना है कि समुद्री जीवो की 95% प्रजातियां ऐसी है, जो आज भी अज्ञात है |
ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली की तस्वीर वायरल हो रही है | जिसके होठ और दांत एकदम इंसानो की तरह दिखते है | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरो में मछली को देखकर लोग हैरान हो रहे है, तो वहीँ कुछ लोग इसे फेक बताकर नकार रहे है |
इस मछली को देखकर कई लोग हैरान है | वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे इस मछली का नाम ट्रिगरफिश है | जानकारी के अनुसार इस मछली की 40 के करीब प्रजातियां पायी जाती है |
इस मछली की खासियत यह है कि इसके होठ हूबहू इंसानो की तरह होते है, हालाँकि तस्वीर में दिखाई दे रहे मछली के दांतो को लेकर जीव विज्ञानीओ में संशय है | ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रिगरफिश के होठ इंसानो की तरह होते है, लेकिन दांत इंसानो के दांतो के मुकाबले बड़े होते है |
खैर सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है | बता दे इस मछली का जबड़ा काफी मजबूत होता है | इस मछली की एक ख़ास बात यह भी है कि ये अपनी आँखों को स्वतंत्र रूप से घुमा सकती है |
You may also like
ऑपरेशन सिंदूर की मद्देनजर डीएम-एसपी ने की साइबर कैफे पर निगरानी सख्त
पत्नी से तलाक लेकर मालामाल हुआ पति. एक साथ मिलेंगे 66 करोड़. हर साल बीवी देगी 61 लाख रुपए ˠ
रंगिया एचडीएफसी बैंक में लगी आग
सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की कायरता : भाजपा सांसद जगदंबिका पाल
योगी सरकार ने 'ओडीओपी' में शामिल किए 12 नए उत्पाद, अमरोहा का मेटल, बरेली का फर्नीचर बढ़ाएगा घरों की रौनक