हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।
हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 28 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है।
बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यही रह रहा था।
जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।
You may also like
बहुत कम लोग जानते हैं कि महिलाएं` भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा बस इन नियमों का पालन ज़रूरी है
क्या बियर पीने से पथरी बाहर` निकल` जाती है? जाने विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं
भारत के शीर्ष वकील: कानूनी क्षेत्र के दिग्गजों की कहानी
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सराहना की
वर्दी थी और I-Card भी… इटावा में पकड़ा गया नकली लोको पायलट, दो साल से रेलवे को ऐसे लगा रहा था चूना