गर्मी का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है। गर्मी के मौसम में शरीर में अक्सर पानी की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं कई लोगों को पेट में जलन की शिकायत का सामना भी करना पड़ता है। गर्मी के दौरान शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद ही जरूर होता है। गर्मी के मौसम में आपकी सेहत सही बनीं रहे। इसके लिए आप फालसा का सेवन करें। फालसा की तासीर ठंडी होती है और इसे खाने से गर्मी से राहत मिल जाती है। हालांकि फालसा क्या होता है, इसके बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी है। फालसा एक प्रकार का फल होता है जो देखने में लाल-काले रंग का होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसका आकार भी ज्यादा बड़ा नहीं होता है।
फालसा खाने से कई सारे लाभ शरीर को मिलते हैं। जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताए गया है। ये लाभ पढ़ने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगी की ये फल कितना जादुगरी है।
पेट रहे सेहतमंदफालसा को पेट के लिए उत्तम माना जाता है और इसे खाने से पेट से जुड़े कई रोगों से निजात मिल जाती है। हेल्थबेनिफिट्सटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फालसा पेट दर्द को दूर करने में गुणकारी साबित होता है। इसे खाने से पेट दर्द एकदम सही हो जाता है। इतना ही नहीं इसे खाने से पेट अंदर से ठंडा रहता है। दरअसल इस फल के अंदर कूलिंग इफेक्ट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो कि पेट के लिए मददगार साबित होते हैं।
ऊर्जा प्रदान करता हैजो लोग जल्द ही थक जाते हैं या जिन लोगों के शरीर में ऊर्जा की कमी होती है। वो लोग फालसा खाया करें। फालसा खाने से शरीर में ऊर्जा बनीं रहती है और कमजोरी की समस्या भी दूर हो जाती है।
सांस संबंधी समस्या करे सहीकई लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होती है। सांस से जुड़ी समस्या होने पर आप फालसा के फलों का रस पीना शुरू कर दें। इसका रस पीने से ये समस्या सही हो जाएगी। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग फालसा का रस पीते हैं उन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और श्वसन संबंधी अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
मांसपेशियां बनें मजबूत
नियमित रूप से फालसा का फल खाने से मांसपेशियां सही बनीं रहती हैं और हड्डियों पर भी अच्छा असर पड़ता है। जिन लोगों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है। वो लोग फालसा का सेवन करना शुरू कर दें। इस फल में पोटैशियम और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है जो कि मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। फालसा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों पर अच्छा असर पड़ता है।
लू से करे रक्षा
गर्मी के मौसम में कई लोगों को लू लग जाती है। लू लगने की वजह से कई बार बुखार भी आ जाता है। गर्मी में आपको लू न लगे इसके लिए फालसा का जूस पीया करें। फालसा का जूस पीने से लू से रक्षा होगा।
खून की कमी हो पूराखून की कमी होने पर अपनी डाइट में इस फल को शामिल कर लें। इस फल को खाने से खून की कमी पूरी हो जाएगी। दरअसल इस फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी हो जाती है।
डायबिटीज कंट्रोल करेडयबिटीज के रोगियों के लिए ये फल काफी कारगर साबित होता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। एक सर्वे के मुताबिक फालसा के रस में फ़्लैवोनोइड्स और फ़ोलिक एसिड होता है। जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इस रोग से ग्रस्त लोग रोज इसका सेवन करें।
जुकाम करे दूर
जुकाम होने पर फालसा के रस को अदरक के रस के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसके रस में विटामिन सी मौजूद होता है जो कि सर्दी-ज़ुकाम को ठीक करने में सहायक होता है। इसे पीने से इम्यूनिटी पर भी अच्छा असर पड़ता है। इसलिए जुकाम होने पर या इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप इस फल का जूस पी लें। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में ये फल उत्तम माना जाता है।
इस तरह से तैयार करें जूस- पेट दर्द होने पर आप 25 से 30 मिलीलीटर फालसा के जूस में अजवाइन मिलाकर इसे हल्का गर्म कर लें। उसके बाद इसका सेवन करें। ये पीने से पेट दर्द सही हो जाएगा।
- आंख, छाती, पेट में जलन होने पर या खट्टी डकारें आने पर फालसा के जूस को पीएं। फालसा जूस में नींबू का रस मिला दें।
- उल्टी का मन होने पर फालसा के जूस में गुलाब जल और हल्की चीनी मिला दें। इस जूस को पीने से उल्टी का मन सही हो जाएगा।
- सांस की तकलीफ होने पर या हिचकी आने पर फालसा का जूस पीना लाभाकारी होता है और इसे पीने से इन समस्या से राहत मिल जाएगी। आप बस फालसा के जूस में अदरक और सेंधा नमक मिला कर पी लें।
तो ये थे फालसा से जुड़े कुछ लाभ। इन लाभों को पढ़ने के बाद अपनी डाइट में इस फल को जरूर शामिल कर लें।
You may also like
इन 4 राशियों के जीवन में मई का महीना लेकर आया खुशियों की बरसात, अचानक मिलने लगेगा पैसा
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी
India Conducts First Nationwide Civil Defence Drills Since 1971 Amid Rising Security Concerns
My Scheme Portal: Instantly Discover Government Schemes You're Eligible For with Just a Few Clicks
Met Gala 2025 में Rihanna ने किया बेबी बंप का खुलासा