बालों का शौक़ीन इस दुनिया में कौन नहीं होगा? ज़रा उस व्यक्ति के बालों को लेकर थोड़ा मज़ाक करके तो देखिए। जिसके सिर पर बाल कम हो या न हो। वह कैसे रिएक्ट करता है। ज़्यादा दूर कहाँ जाना। तारक मेहता का शो तो भारत के अधिकतर घरों में देखा जाता। जिसमें मास्टर भिड़े का किरदार निभाने वाले कलाकार के सिर पर बाल कम है। जिसका शो के दौरान अन्य कलाकार कितना मज़ाक बनाते हैं। कहीं न कहीं यह आम जिंदगी में भी होता है। वैसे बालों को लेकर इतनी चर्चा इसलिए क्योंकि किसी के छह बाल की क़ीमत दस लाख रुपए हो सकती? क्या कभी आपके मन में यह विचार आ सकता है?
सभी का यही जवाब होगा कि ऐसा संभव ही नहीं। तो ऐसे विचार आएं ही क्यों? हां बालों की अहमियत है, लेकिन इतनी तो नहीं कि छह बाल की क़ीमत दस लाख रुपए हो। भले ही आप सभी को इस बात का विश्वास न हो लेकिन सच में छह बाल की क़ीमत दस लाख रुपए भी हो सकती है। ऐसा सम्भव हुआ है। जी हां एक रॉकस्टार थे कर्ट कोबेन। जिनकी दीवानगी एक समय लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी। आज भी उनके चाहने वाले कम नहीं हुए हैं। भले ही उन्होंने साल 1994 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो। कर्ट कोबेन की दीवानगी आज भी इस हद्द तक लोगों पर छाई हुई है कि उनकी कोई भी वस्तु उनके दीवाने लाखों-करोड़ों में खरीद सकते हैं।

बता दें कि बीते दिनों ही उनके बालों की नीलामी आयोजित हुई। जिसमें उनके बालों को ख़रीदने के लिए लोग लाखों रुपए ख़र्च करने को उतावले दिखें। ग़ौरतलब हो कि हाल ही में एक आइकॉनिक ऑक्शन्स में 14,145 डॉलर्स यानी लगभग 10 लाख रुपये के आसपास उनके छह बाल नीलाम हुए हैं। बीते कई वर्षों से इन बालों को प्लास्टिक में संभाल कर रखा गया था। निर्वाणा के फर्स्ट एल्बम रिलीज के चार महीने बाद कर्ट ने हेयरकट कराया था। ये एल्बम सुपरहिट साबित हुआ था और वो रातों-रात स्टार बन चुके थे। कर्ट का ये हेयरकट उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने अक्तूबर 1989 में इंग्लैंड में किया था।
यहाँ बता दें कि बीते वर्ष जून में उनके मशहूर गिटार की भी नीलामी की गई थी। ये गिटार 6 मिलियन डॉलर्स यानी 44 करोड़ रुपयों की रिकॉर्ड तोड़ कीमत में नीलाम हुआ था। अबतक कर्ट का ये गिटार दुनिया का सबसे महंगा गिटार है। वहीं उनके एक इंश्योरेंस लेटर की भी नीलामी की गई थी। इसमें कर्ट कोबेन के फुल साइन किए हुए थे। इसकी नीलामी भी 13 लाख रुपये में हुई थी। कर्ट अमेरिका के रहने वाले थे। जिनका एक बैंड भी था। इसका नाम निर्वाणा बैंड था। वो इसके प्रमुख थे। महज 27 वर्ष की उम्र में 5 अप्रैल 1994 के दिन उन्होंने सुसाइड कर लिया था। उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
You may also like
चैंपियंस ट्रॉफी 05 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI हुई फिक्स, शमी-पंत समेत 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर 〥
प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल बनाने वाले प्रोफेसर की अनोखी पहल
17 की उम्र में प्यार, 1 में सगाई, में शादी, एयरपोर्ट पर सचिन को देख दिल दे बैठी थी अंजलि 〥
चैंपियंस ट्रॉफी 05 से पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुआ खूंखार हरफनमौला खिलाड़ी 〥
बाढ़ के पानी में खेलना एक बच्चे के लिए बन गया खतरा