By Jitendra Jangid- दोस्तो उत्तर भारत पोस्ट मानसून ने कहर बरसाया हुआ हैं, खासकर जम्मू कश्मीर में जहां मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनता काफी परेशान हो रही हैं यहां मूसलाधार बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में लगातार बारिश, गरज के साथ छींटे और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करने की आशंका है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

उत्तर भारत
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान: गुरुवार को भारी बारिश की संभावना।
जम्मू और कश्मीर: जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कठुआ और उधमपुर में लगातार बारिश, गरज के साथ छींटे और ओलावृष्टि की संभावना।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: 28-29 अगस्त और 1-2 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना। भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
पंजाब में बाढ़ की स्थिति
कपूरथला और फिरोजपुर जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है।
पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
कृषि भूमि जलमग्न, नदियों के पास के गाँवों को खाली कराया जा रहा है।
राजस्थान
27-28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 29-30 अगस्त तक कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना।
पूर्वी और मध्य भारत
बिहार: 30 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना।

झारखंड: 29-30 अगस्त को बारिश।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा: 27-28 अगस्त को बहुत भारी बारिश।
अगले 7 दिनों तक इस क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना।
दक्षिणी राज्य
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक: 27-29 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश में 30 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत
अरुणाचल प्रदेश: 28-30 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा: अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश।
You may also like
ई-श्रम कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: हर महीने ₹3000 की पेंशन का तोहफा!
आरा: दलाल के साथ 100000 घूस लेते पकड़ा गया शाहपुर का BEO, टीचर के बकाए सैलरी पर किया था डील
भाई की हत्या व भतीजे पर कातिलाना हमले के दोषी को आजीवन कारावास
पत्नी की हत्या मामले में आरोपित पति को उम्रकैद, 75 हजार रुपये जुर्माना
धमतरी से अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ