लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

गुनाः मंत्री तोमर ने गुना में मृतक के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

निर्माण कार्यों की करें सतत निगरानी, समस्याओं का त्वरित हो समाधान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मप्रः इटारसी में वेल्डिंग के दौरान खाली गैस टैंकर में ब्लास्ट, 8 घायल

थम्मा ने दूसरे मंगलवार को बनाए रखा स्थिर प्रदर्शन, 100 करोड़ के करीब

Kantara: Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 195.75 करोड़ रुपये





