लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस की घटना सामने आई है। नॉर्थ कैरोलिना के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शनिवार रात एक वीकेंड पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है। रोबेसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विल्किन्स ने बताया कि यह घटना मैक्सटन के पास एक गांव में हुई, जो राजधानी राले से करीब 150 किलोमीटर दूर और साउथ कैरोलिना बॉर्डर के नजदीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कॉल मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक 150 से अधिक लोग वहां से भाग चुके थे।

शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यह एक अलग-थलग घटना थी और अब इलाके में कोई खतरा नहीं है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे और अन्य सबूत जब्त किए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शेरिफ विल्किन्स ने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस घटना का गवाह रहा हो, वह पुलिस को जानकारी दे ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, मृतकों और घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे एक बार फिर गन कंट्रोल कानूनों पर बहस तेज होने की संभावना है।
You may also like

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का खतरा, अलर्ट जारी, 31 तक स्कूल में छुट्टियां

SSC Delhi Police Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

जुड़वा बहनों और जुड़वा भाइयों ने आपस में रचाई शादी, बच्चे` पैदा हुआ तो दिखी ये अनोखी चीज

Success Story: ना कॉलेज, ना जॉब... परिवार में महिलाओं पर पाबंदियां, दीपिका ने रूढ़िवादी सोच को दी चुनौती, आज लाखों रुपये की कमाई

बादशाह के 'कोकाइना' गाने पर थिरकीं नम्रता मल्ला, फैंस बोले – 'भोजपुरी की नोरा फतेही'




