अगली ख़बर
Newszop

मुंबई में मीना ताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग डालने की कोशिश, शिवसेना (यूबीटी) MLA ने जताई नाराजगी

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- महाराष्ट्र के मुंबई में दादर स्थित दिवंगत बालासाहब ठाकरे की पत्नी मीना ताई ठाकरे की प्रतिमा पर एक अज्ञात व्यक्ति ने लाल रंग डालने की कोशिश की। यह घटना मंगलवार की सुबह सामने आई जब उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा को सजाया गया था। शिवसेना (यूबीटी) विधायक महेश सावंत ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे करीब 9 बजे इसकी जानकारी मिली।

image

हमने तुरंत स्थानीय शाखा को सूचित किया और मौके पर पहुंचे, वहां लाल रंग प्रतिमा पर डाला हुआ था। हमने इसकी रिपोर्ट की और हमें सलाह दी गई कि पहले सब कुछ डॉक्यूमेंट किया जाए। जब हम पहुंचे तब तक प्रतिमा को साफ किया जा चुका था। उन्होंने आगे बताया कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है खास कर तब जब मीना ताई ठाकरे की जयंती मनाई जा रही है और उनकी प्रतिमा फूलों से सजाई गई थी।

image

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और इसे शिवसेना परिवार की भावनाओं को आहत करने वाली हरकत बताया है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मीना ताई ठाकरे के प्रति जनता का गहरा सम्मान है। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें