दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी के ज़्यादातर इलाके पिछले कई दिनों से रेड जोन में हैं। हवा में फैली धुंध और धूल अब साफ़ तौर पर दिखाई देने लगी है। सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है।
#WATCH | Delhi | AQI touches 409 in the 'severe' category in Anand Vihar according to CPCB. Visuals from the area. pic.twitter.com/WVuCI6NRNf
— ANI (@ANI) October 30, 2025
गुरुवार सुबह 6 बजे लिए गए आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 और आनंद विहार का AQI 404 रिकॉर्ड किया गया दोनों ही ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, दिल्ली का ओवरऑल AQI 347 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। करीब 32 इलाकों में भी AQI 300 से 400 के बीच पाया गया।
दिल्ली में 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार का फैसला बढ़ते प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत#WATCH | Delhi | The Air Quality Index (AQI) around ITO climbs to 359 in the 'Very Poor' category, as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/ItggQh8IDk
— ANI (@ANI) October 30, 2025
लगातार खराब होती हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। कई लोग अब एहतियात के तौर पर मास्क पहन रहे हैं और बिना ज़रूरत घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर देखा जा रहा है।
इन इलाकों में AQI 400 के पार#WATCH | Delhi | The AQI at the Akshardham and the surrounding areas was recorded at 409 in the 'Severe' category as per the CPCB pic.twitter.com/SwLXlST6Mo
— ANI (@ANI) October 30, 2025
- विवेक विहार- 412 
-     आनंद विहार- 404 
- अक्षरधाम- 409 
इसके अलावा, कई इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं:
- अलीपुर – 363 
- अशोक विहार – 381 
- आया नगर – 312 
- बवाना – 382 
- बुराड़ी क्रॉसिंग – 363 
- मथुरा रोड – 227 
- द्वारका सेक्टर-8 – 360 
- जहांगीरपुरी – 383 
- आईटीओ – 359 
- लोधी रोड – 316 
- नरेला – 360 
- नेहरू नगर – 362 
- आईजीआई एयरपोर्ट -305 
- IHBAS दिलशाद गार्डन-360 
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -349 
- मेजय ध्यानचंद स्टेडियम -319 
- मंदिर मार्ग -342 
- मुंडका -359 
- नजफगढ़- 333 
- नॉर्थ कैंपस-347 
- ओखला फेस-2 -347 
 आदि कई क्षेत्रों में AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।
अब सर्दी ने भी दस्तक दी#WATCH | Delhi | Visuals from India Gate as AQI touches 319 in the 'very poor' category in the area according to CPCB. pic.twitter.com/WKEOzAQJZJ
— ANI (@ANI) October 30, 2025
दिल्ली में अब सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला और तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है।
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक: कांग्रेस ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी को घेरा, कहा- सरकार निकम्मी हैंYou may also like
 - कचहरी से बहिष्कृत अधिवक्ता को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ हाथापाई, जल्द होगी कार्रवाई : एडीसीपी
 - झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक तीन नवंबर को
 - ऊंटˈ पर कितने लोग थे, पैर देख बता देते थे. एक बिना वर्दी का सैनिक जिसने पाकिस्तान के छुड़ाएं छक्के﹒
 - चित्रकूट के चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता को उच्च न्यायालय से मिली क्लीन चिट
 - सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर कठपुतली नाटक 'हिन्द के सरदार' का प्रदर्शन




