गदग : कर्नाटक के गदग में एक हिला देने वाली घटना हुई है। यहां पर एक 24 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। उसकी शादी महज चार महीने पहले हुई थी। महिला के घरवालों ने उसकी ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दावा है कि उसकी ससुरालवाले उसके काले रंग को लेकर ताना मारते थे, जिससे वह दुखी रहती थी।जिला SP बी.एस. नेमगौड़ा ने बताया कि मृतका का नाम पूजा अय्यनगौडर था। पूजा बल्लारी की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, पूजा की शादी करीब चार महीने पहले अमरेश से हुई थी। अमरेश, शरणबसवेश्वर नगर, बेतगेरी-गदग का रहने वाला है। सास और जेठ गिरफ्तारSP नेमगौड़ा ने बताया कि पूजा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि पूजा की सास शशिकला और पति के बड़े भाई वीरनगौड़ा उसे परेशान करते थे। वे उसे काली होने का ताना मारते थे। इतना ही नहीं उन्होंने उसका नाम काली रख दिया था। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि हमने शशिकला और वीरनगौड़ा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने कहा था साथ ले जाऊंगा लेकिन...पुलिस ने बताया कि पूजा ने 15 अप्रैल को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना तब सामने आई जब पूजा के माता-पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमरेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह चाहता था कि जैसे ही उसका ट्रांसफर शाहपुर से हो, वह पूजा को अपने साथ ले जाए। उसने पूजा से धैर्य रखने को भी कहा था लेकिन उससे पहले ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
You may also like
पति बनाता था अवैध संबंध मगर पत्नी के पकड में नहीं आता था। फिर पत्नी ने बिठाया ऐसा जुगाड कि… ι
बेटी और मां का एक ही व्यक्ति से था संबंध, मां के कहने पर बेटी ने बाप को मार डाला. शव को दफना भी दिया.., ι
जेल में आई थी सिर्फ 48 घंटे पहले, बाथरूम के पास गई युवती और… जो हुआ उसने पुलिस को भी हिला दिया' ι
शादी के नाम पर युवक के साथ लूटपाट करके गायब हुई लुटेरी दुल्हन, तांत्रिक के साथ हुई फरार ι
जोधपुर में भाई की हत्या का मामला: बहन ने खोला राज