बता दें कि सफेद बाल की समस्या को अक्सर अनुभव और उम्र से जोड़कर देखा जाता है। मगर ये स्थिति पूरी तरह इन दोनों चीजों पर निर्भर नहीं करती है। दरअसल, सफेद बालों की समस्या कई लोगों को कम उम्र में ही परेशान करने लगती हैं। अगर आप भी सिर में चमकने वाले सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आइए इस स्थिति के कारण और बचाव के उपाय जान लेते हैं।
बाल सफेद होने के क्या है कारण?

दरअसल, मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ईशा लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ग्रे बालों की समस्याओं के बारे में अच्छे से बात की है। ईशा ने उम्र से पहले सफेद होते बालों के पीछे की सबसे बड़ी वजह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बताया है। उनका कहना है कि बालों को काला बनाने के लिए आपको स्ट्रेस कम करना होगा।
अगर आप ज्यादा ओवरथिंक करते रहेंगे और अपने दिमाग में टेंशन बढ़ाते रहेंगे, तो बाल झड़ने के साथ-साथ पकने भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि आप हर चीज में जेनेटिक्स को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए आपको जिस एक खास बात को मानना था, वो स्ट्रेस में कमी की ही थी। आइए अब इस समस्या से बचाव के लिए टिप्स जान लेते हैं।
काले तिल का सेवन
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि बालों को काला करने के लिए आपको केमिकल नहीं डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत है। ऐसे में आपको 1-2 चम्मच काले तिल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इससे मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ाता है, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। ये न्यूट्रिएंट्स हेयर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से स्कैल्प को भी फायदा होता है।
करी पत्ता खाना होगा फायदेमंद
बालों को काला करने के लिए आप करी पत्तों को चबाकर या चाय बनाकर भी पी सकते हैं। ये बालों के पोर्स को स्टिम्युलेट करता है। करी पत्ता खाने से आयरन, फोलिक एसिड और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक-तत्व प्राप्त होते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इनमें से कोई भी रेमेडी 15 दिनों में असर नहीं दिखाती है। ऐसे में आपको कम से कम 6-9 महीनों का इंतजार करना होगा।
आंवला खाने के फायदे

बता दें कि आंवला आंखों और सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ बालों और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है और बालों में ब्लड फ्लो बढ़ाने का काम करता करता है।
तांबे की बोतल का पानी पिएं
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में कॉलेज का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे स्किन पर झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर निखार आता है। साथ ही, ये मेलेनिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में बालों का रंग काला होता है।
बाल सफेद होने के कारण
ये लक्षण है समस्या की वजह
- महिलाओं को अगर सफेद बालों के साथ थकान, चिंता या समय से पहले पीरियड्स में बदलाव जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर को दिखाएं।
- वहीं, पुरुषों में सफेद बाल, पतलापन, ज्यादा नमक खाने की इच्छा जैसी परेशानियां हो रहे हैं, तो आपके पेट और तनाव का स्तर असंतुलित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
कर्नाटक: हुलिमावु अपहरण और हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
'तुम्हारे प्राइवेट पार्ट से बदबू आ रही है' टीचर ने छात्र के गुप्तांग पर डाला शीशा साफ़ करने वाला केमिकल, मचा बवाल
CAT 2025 के लिए पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
ABCD सीखने का खर्च ढाई लाख रुपये! नर्सरी एडमिशन के लिए स्कूल फीस की लिस्ट देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया रात में मिलने का बना प्लान अगली सुबह खटिया पर यूं मिली..