Next Story
Newszop

सिंदूर वाली 'राधा' ने तो यूटर्न मार दिया, हर्षित संग लिव इन में रहने वाली दानिया खान अब क्या बोल रहीं?

Send Push
आरबी मित्‍तल, बरेली: बरेली की दानिया खान 6 महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थीं। कुछ दिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्‍होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई हैं। वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से हर्षित यादव के साथ शादी की है। साथ ही सनातन धर्म अपना लिया है। इस मामले की जमकर चर्चा हुई। अब दानिया खान ने यूटर्न ले लिया है। अपने ताजा वीडियो में उन्‍होंने बताया कि न तो धर्म बदला और न ही शादी की। वह हर्षित के साथ सिर्फ लिव इन में रह रही हैं। साथ ही अपनी सौतेली मां पर कई गंभीर आरोप जड़ दिए हैं।



दानिया खान ने कहा कि सौतेली मां ने उन्हें एक रिश्ते में फंसाया और पैसों के लिए ब्लैकमेल किया। उन्होंने ही उन्हें हर्षित से दोस्ती करने के लिए उकसाया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. दानिया ने कहा- 'अगर मैं गलत रास्ते पर जा रही थी तो मां को मुझे रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मुझे और बिगाड़ा, क्योंकि मैं उनकी सौतेली बेटी थी। उन्होंने मुझसे कहा इस लड़के को फंसाते हैं और उससे पैसे ऐंठते हैं। क्या मां ऐसी होती है? असली मां अच्छे संस्कार देती है, गलत काम नहीं करवाती।' दानिया ने यह भी कहा कि सौतेली मां के कारण उनकी पढ़ाई का साल खराब हो गया। वह नीट की तैयारी कर रही थी, लेकिन पापा के केस और इस विवाद ने उनका साल बर्बाद कर दिया।



वृंदावन में शादी करने का किया था दावाआपको बता दें कि 5 फरवरी, 2025 को दानिया अचानक घर से गायब हो गई थीं। वह बरेली के प्रेमनगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता सुहैन रजा ने 6 फरवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी फोटो आसपास के जिलों में भेजी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दानिया के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है। उन्होंने धर्म बदलकर सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने वृंदावन में हर्षित यादव से शादी कर ली है। वीडियो में दानिया ने तिलक और सिंदूर लगाया हुआ था. उन्होंने खुद को 'राधा' नाम से बताया। उन्होंने अपने पिता से पुलिस केस वापस लेने की अपील की।



हर्षित के साथ वृंदावन में किराये पर रहती हैं दानियाइसके बाद दानिया के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया। गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया। अब 6 महीने बाद दानिया का कहना है कि उन्होंने न तो धर्म बदला और न ही शादी की। वह हर्षित यादव की सिर्फ दोस्त हैं। वह उनके साथ वृंदावन में किराए के घर में रहती हैं।



फरवरी में भी लगाए थे आरोपफरवरी के वीडियो में भी दानिया ने सौतेली मां पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, मां की मौत के बाद सौतेली मां घर में आईं। जब उन्हें हर्षित के बारे में पता चला तो वो रोज कहतीं पापा को बता दूंगी कि मैं हिंदू लड़के से बात करती हूं। पैसे मांगती थीं, परेशान करती थीं, टॉर्चर करती थीं। अगर घर का माहौल इतना खराब न होता तो मैं पापा को मना लेती।



पुलिस कर रही दानिया के आरोपों की जांचदानिया ने बताया कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाज और श्रीकृष्ण की भक्ति पसंद थी, इसलिए उन्होंने वृंदावन को चुना। फरवरी में जब उनके वीडियो वायरल हुए तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। इस बीच, पुलिस का कहना है कि दानिया खान के बयानों में विरोधाभास है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Loving Newspoint? Download the app now