अशोक कुमार, फतेहाबाद : गांव नागपुर के पास मिले मृत मिले युवक की मौत का राज खुल गया है। उसे उसके ही साथी ने चिट्टे की ओवरडोज दे दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने इस मामले में उसके परिजनों को बताने की बजाए अपने आप को बचाने के लिए युवक के शव को बैलगाड़ी में रखकर नागपुर के ईंट भट्टे के पास फैंक दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब आरोपी के पिता को काबू कर लिया है।
वेटर का काम करता था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी मृतक दीपक उर्फ दीपू वेटर का काम करता था। वह 11 अक्तूबर को दोपहर को घर से निकला था, लेकिन वापिस घर नहीं लौटा। 12 अक्तूबर को उसका शव नागपुर के ईंट भट्ठे के पास मिला। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बलबीर सिंह के बेटे के साथ दीपक उर्फ दीपू चिट्टे(हेरोइन) का नशा करता था। 11 अक्टूबर की शाम को भी इन लोगों ने एक साथ बैठकर चिट्टे का सेवन किया। दीपक को उसके साथी ने नशे की अधिक ओवरडोज दे दी जिसके कारण दीपक की मौत हो गई। इस पर बलबीर के बेटे ने अपने पिता को यह जानकारी दी और दोनों डर गए। इसके बाद बलबीर सिंह बैलगाड़ी लेकर आया और दीपक का शव उठाकर नागपुर के ईंट भट्ठे के पास फैंककर फरार हो गए थे।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
युवक का शव मिलने के बाद परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की और पुलिस के हाथ सीसीटीवी लगी। जिसमें बलबीर सिंह रात के समय बैलगाड़ी में शव को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने बलबीर सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

You may also like
उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी का शुक्रवार को फतेहपुर दौरा, हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से करेंगे मुलाकात
भतीजे से अवैध संबंध, पति की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी… पत्नी ने दी खौफनाक मौत
22 वर्षीय लड़की की अनोखी प्रेम कहानी: 55 वर्षीय नौकर से शादी
सिर्फ बैट से नहीं, अपनी मेहनत से भी 'किंग' हैं कोहली! शास्त्री के इस खुलासे ने जीता सबका दिल
अस्थायी 'युद्धविराम' के बीच पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों पर शिकंजा कसा