आजकल के नए गीजर स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। उनमें टाइमर लगाना या खर्च हो रही बिजली को ट्रैक करने जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। कैसा हो अगर आपको कहा जाए कि आप अपने सालों पुराने गीजर को भी स्मार्ट बना सकते हैं। आपका सालों पुराना गीजर भी आपकी आवाज पर ऑन या ऑफ होगा या फिर आपको सुबह उठने से पहले ही गर्म पानी मिल जाएगा। यह सब कुछ अपने पुराने गीजर के साथ कर पाना वाकई में संभव है। चलिए डिटेल में समझते हैं कि आप किस तरह से अपने गीजर को स्मार्ट गीजर में बदल सकते हैं।
स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करेंपुराने गीजर को स्मार्ट गीजर में बदलने के लिए जरूरी है कि आप एक स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करें। यहां गौर करें कि गीजर या AC के साथ इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट प्लग 16A के होने चाहिए। गीजर के लिए आपको अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट प्लग आसानी से मिल जाएंगे। स्मार्ट प्लग में अपने गीजर का स्विच लगाकर उसे सॉकेट में लगा दें। इसके बाद स्मार्ट प्लग को आपको अपने वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद आप आसानी से स्मार्ट प्लग की ऐप की मदद से अपने गीजर को कंट्रोल कर पाएंगे।
बोल कर कंट्रोल करें गीजरज्यादातर ब्रैंडेड स्मार्ट प्लग में आपको स्मार्ट स्पीकर से कंट्रोल किए जाने का फीचर मिलता है। इसके लिए आप अपने स्मार्ट प्लग को Amazon Alexa या फिर Google स्पीकर जैसे स्मार्ट स्पीकर ते साथ जोड़ सकते हैं। अगर आप स्मार्ट स्पीकर के साथ स्मार्ट प्लग को लिंक करना चाहते हैं, तो आपको स्मार्ट स्पीकर की मुख्य ऐप में जाकर Linked Devices में अपने स्मार्ट प्लग को लिंक करना होगा। इसके बाद आपका स्मार्ट स्पीकर आपसे अपने स्मार्ट प्लग को एक नाम देने के लिए कहेगा। प्लग को Geyser नाम देकर आप अपने स्मार्ट स्पीकर के जरिए गीजर को कंट्रोल कर पाएंगे। आप सिर्फ बोलकर गीजर को ऑन या फिर ऑफ करने के लिए कह सकेंगे।
उठने से पहले मिलेगा गर्म पानीस्मार्ट प्लग की मदद से आप अपने गीजर में टाइमर भी सेट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप गीजर को अपने उठने से ठीक 5 मिनट पहले ऑन होने और फिर तकरीबन 5 से 7 मिनट में ऑफ होने के लिए सेट कर सकते हैं। इस तरह से आपको रोज सुबह अपने उठने से पहले गर्मा-गर्म पानी तैयार मिलेगा। वहीं अगर आप रात में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो आप उस समय के लिए अपने स्मार्ट प्लग को ऑन या ऑफ होने के लिए आसानी से सेट कर सकते हैं। ये फीचर आपको अपने स्मार्ट प्लग की ऐप में ही मिल जाएंगे।

You may also like
Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैलियां 24 अक्टूबर को, NDA का प्रचार होगा तेज
धनतेरस पर दिल्ली में महिला चोरों का हैरान करने वाला खेल! असली सोना चुराकर नकली रख दिया, CCTV ने खोला राज
मध्य प्रदेश के किसानों की मदद में पीछे नहीं सरकार: सीएम मोहन यादव
घर में घुस जाए सांप तो घबराएं नहीं रसोई में रखी` इस 1 चीज का करें छिड़काव तुरंत भाग जाएगा सांप
नमकीन के गोदाम में लगी भीषण आग, 55 लाख का नुकसान