Next Story
Newszop

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025 : लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा सप्ताह, दूसरों के मामलों से हाथ डालने से बचें

Send Push
Mesh Saptahik Rashifal, 11 August to 17 August 2025 :

सप्ताह का आरंभ में काम का दबाव अधिक रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन आनंदित होगा। वैसे कुछ कार्यों में अंतिम समय पर टालना भी पड़ सकता है। विपरीतलिंगी सहकर्मियों और संबंधियों से व्यवहार में संयम का पालन हितकर रहेगा। किसी निकटवर्ती के सहयोग से सफलता का द्वार खुल सकता है। जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपस में तनाव बढ़ सकता है। साहित्य और कलाओं में आपकी रुचि जगेगी। पुराने, अधूरे प्रयास इस समय सफल होंगे। प्रतियोगिता में सफलता की संभावना रहेगी। विवेकपूर्ण निर्णय कई अटके काम सुलझा देंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा।



सितारे बताते हैं कि सप्ताह के मध्य में मेष राशि के जातको को कार्य कुशलता, चतुराई से फायदा मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र अपने किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान भी मिल सकता है। करियर में कई नये अवसर आ सकते हैं, लेकिन मित्रों और सहयोगियों की नीयत पर भरोसा करने से पहले परख लेना उचित होगा। आपके लिए सलाह है कि समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर बताते से बचें। वाहन और किसी मशीन में खराबी आने से परेशानी होने की आशंका है।



मेष राशि के लिए सितारे बताते हें कि, सप्ताहांत में वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन बेहद लाभदायक होगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि इस दौरान नए कामों में हाथ डालने से बचें। कमर या पीठ का दर्द आपके इस समय परेशान कर सकता। व्यायाम और शरीर की देखभाल अनिवार्य है। किसी अपने की अस्वस्थता से चिंता बढ़ सकती है। महत्वाकांक्षाओं में इस समय वृद्धि होगी, किंतु सेहत के लेकर परेशानी बनी रहेगी जिससे आपको अपनी चाहतों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। मन की चंचलता पर संयम रखें। वैसे जाते-जाते यह सप्ताह आपको खुशी भी दे जाएगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4,5
Loving Newspoint? Download the app now