एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को आप सभी जानते ही होंगे। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों और इवेंट्स में अपीयरेंस से सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता तिवारी जब-जब पब्लिक अपीयरेंस देती हैं, तब-तब उनकी खूबसूरती के पुल बांधे जाते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली उनकी बेटी भी कम सुंदर नहीं हैं। पलक तिवारी के सिंपल और बबली अंदाज के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती की तारिफे करते नहीं थकते हैं। सोशल मिडिया पर भी पलक की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। उन्हें महिलाएं भी फॉलो करती हैं, क्योंकि वो जानना चाहती हैं कि पलक अपने चेहरे पर आखिर किस चीज का इस्तेमाल करती हैं? अगर आप पलक की सुंदरता का राज जानना चाहती हैं, तो ढेरों इंटरव्यू खोजने की जरूरत नहीं है। यहां हम उस एक चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल पलक जरूर करती हैं।
इस एक चीज का करती हैं इस्तेमाल
पलक तिवारी ने बताया कि वो अपने चेहरे पर कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कंसीलर इतना जरूरी क्यों है? दरअसल, कंसीलर त्वचा की खामियों, जैसे मुंहासे , दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स को छिपाने का काम करता है। ये त्वचा की रंगत को इवन टोन बनाता है। साथ ही, मेकअप के लिए एक चिकना बेस बनाता है। साथ ही, आप इसका इस्तेमाल हाइलाइटिंग और कंटूरिंग के लिए कर सकते हैं। इससे आप लेयरिंग से बच सकती हैं। कुल मिलाकर कंसीलर मेकअप का बहुत ही जरूरी हिस्सा है, जो आपके लुक को स्मूथ दिखाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।
कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए?
इसके लिए आपको पलक तिवारी के इंटरव्यू क्लिप की कुछ बातों को जानना होगा। दरअसल, पलक ने अपने चेहरे पर मेकअप का स्मूथ बेस बनाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस प्रोडक्ट को लगाते-लगाते शेयर किया कि वो 16 साल की उम्र से एक ही ब्रांड के कंसीलर का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ये गलती करते हैं कि वो अपने चेहरे पर अलग-अलग ब्रांड्स की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।
मगर ध्यान रखें कि अगर आपको अपनी स्किन को सूट करने वाला कोई अच्छा प्रोडक्ट फिर चाहे वो कंसीलर हो या कोई और चीज हो, उन्हें बदलना नहीं चाहिए। ये बहुत कॉमन चीज है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। मगर आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, पलक तिवारी के मुताबिक, आपको कंसीलर की डॉट्स लगाने के बाद उन्हें कुछ मिनट्स के लिए रेस्ट करने देना चाहिए। इससे ये चेहरे में अच्छी तरह ब्लेंड होती हैं।
बार-बार कंसीलर बदलने से क्या होता है?
अगर आप बार-बार कंसीलर बदलते हैं, तो त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर ये आपकी त्वचा को सही तरह से सूट नहीं करते हैं, तो कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे स्किन इरिटेशन और मुंहासे जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, अगर आप लगातार कंसीलर बदलते हैं, तो स्किन टोन के हिसाब से सही कलर ढूंढना मुश्किल होता है। इससे आपका चेहरा अजीब सा दिखने लगता है। इसके अलावा, त्वचा पर झुर्रियां आ सकती हैं या मेकअप केकी दिखने लग सकता है।
इंटरव्यू में ड्राई शैंपू का भी जिक्र
पलक तिवारी ने अपने में आगे अपने हल्के ग्रीसी या यूं कहें कि ऑयली (नेचुरल ऑयल) बालों में ड्राई शैंपू का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि बालों में ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना हानिकारक होता है। मगर अब ये मेरे डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। मुझे इसका इस्तेमाल करना ही पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कितनी बार करना चाहिए, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

You may also like

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

चूना खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: 15 दिनों में 12 रोगों से छुटकारा

बेंगलुरु में चालान से बचने के लिए व्यक्ति ने पहना कढ़ाई, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', राऊ में ज्वलनशील केमिकल और 40 हजार टायरों का अवैध भंडारण, 10 फैक्ट्रियों पर ताला

बिहार में अजगर की दहशत: 20 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया