Next Story
Newszop

निमिषा प्रिया की मौत की सजा पर असमंजस... सरकार ने फांसी रद्द होने के दावे का किया खंडन

Send Push
नई दिल्ली: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ऐसी खबरें आई कि यमन में निमिषा प्रिया की फांसी रद्द कर दी गई है। उन्हें सजा ए मौत से राहत मिल गई है। हालांकि, अब इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इस दावे को गलत बताया है। MEA का कहना है कि निमिषा प्रिया मामले में कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं।



निमिषा प्रिया को 2017 में यमन में एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मौत की सजा रद कर दी गई है। लेकिन, विदेश मंत्रालय (MEA) के सूत्रों ने इस दावे को गलत बताया है।



Loving Newspoint? Download the app now