दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की खिताबी जंग शुरू ही होने वाली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों ही टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे होगी। भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप राउंड के मैच के बाद सुपर-4 में भी हराया था। लेकिन फाइनल का दबाव अलग ही होता है।
एशिया कप 2025 की प्राइज मनी
इस एशिया कप के एसीसी ने प्राइज मनी को पिछली बार की तुलाना में बढ़ा दी है। भारत को 2023 एशिया कप का खिताब जीतने पर 200000 डॉलर मिले थे। खबरों के अनुसार, इस बार विजेता टीम को 300,000 यूएस डॉलर मिलेंगे। यह भारतीय रुपये में लगभग 2.6 करोड़ है। उपविजेता टीम को 150,000 मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी तक एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
खिलाड़ियों को भी मिलते हैं अवॉर्ड
एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के रूप में पिछली बार 4 लाख 15 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड होता है। 2023 में कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे और प्राइज मनी के रूप में करीब साढ़े 12 लाख रुपये जीते। इस बार अभिषेक शर्मा के साथ कुलदीप यादव भी प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने की रेस में हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी इस अवॉर्ड के दावेदार माने जा रहे हैं।

You may also like
तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में बंद किया इंटरनेट, पूरे देश में टेलिकॉम सेवाएं ठप
ऑस्ट्रेलिया टीम को तगड़ा झटका, NZ T20I सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, भारत के खिलाफ भी वापसी मुश्किल
तुलसी काढ़ा: जानें इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और बनाने की विधि
आज का मेष राशिफल, 30 सितंबर 2025 : आर्थिक लाभ के साथ जिम्मेदारी बढेगी
(साक्षात्कार) बांग्लादेश में दुर्गा पूजा : बदलते राजनीतिक हालात में बढ़ी चुनौतियां : मनींद्र कुमार नाथ