रायपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के डेट की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को खुद इस बात की जानकारी दी है। हालांकि धान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले किसानों को एग्रिस्टैक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इस बार किसान इसी के माध्यम से अपनी धान बेच पाएंगे। एग्रिस्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है।
कब से होगी धान खरीदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी। सीएम ने कहा कि किसानों से एक एक दाना धान खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा किसान नहीं होगा जिसकी धान नहीं खरीदी जाएगी।
31 अक्टूबर से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैक पोर्टल में 31 अक्टूबर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी। इस बार किसान उसी आईडी से अपनी धान बेच सकेंगे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एग्रिस्टैक पोर्टल पर 21 लाख 47 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया है। अधिकारियों ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
पिछली बार 14 नवंबर से हुई थी शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पिछले साल धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी। इस बार एक दिन लेट 15 नवंबर से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार राज्य में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था।
1 नवंबर से खरीदी की मांग
बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर सरकार से मांग की थी कि इस बार धान की खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा था कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि होनी चाहिए। बता दें कि धान खरीदी को लेकर पिछले वर्ष विपक्ष ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

You may also like
उदयपुर : आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, मौताणे की मांग को लेकर भड़की थी हिंसा
उपराष्ट्रपति ने सामाजिक न्याय पहलों में 'सहानुभूति से अवसर' की ओर बदलाव की सराहना की
फ्लिपकार्ट ट्रक से 226 मोबाइल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 27 एप्पल आईफोन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में सुनवाई 24 नवंबर तक टली
आजम खान का घर खरीदने को तैयार मुस्लिम महासंघ, बोले- कीमत बताओ, कॉलेज को करेंगे दान!