अशोकनगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर दौरे पर थे। उन्होंने ईसागढ़ के कालीटोर गांव में चौपाल में भाग लिया। गांव की एक महिला ने पानी की समस्या बताई, तो सिंधिया ने तुरंत उसे मोटर और स्टार्टर दे दिया। सिंधिया ने ग्रामीणों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सिंधिया ईसागढ़ में तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।सिंधिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने गांव में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन चाहने वालों का सर्वे किया जाए। सर्वे के आधार पर गांव में जरूरत के अनुसार डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन की रजिस्ट्री या आधार कार्ड के माध्यम से सिर्फ पांच रुपये में बिजली का वैध कनेक्शन लिया जा सकता है। अंगूरी बाई की शिकायत पर तुरंत एक्शनचौपाल में अंगूरी बाई नाम की एक महिला ने खैराई गांव में पानी की समस्या बताई। इस पर सिंधिया ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पीएचई (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग) विभाग के माध्यम से अंगूरी बाई को सिंगल फेज मोटर और स्टार्टर भेंट किए। ये मोटर और स्टार्टर हैंडपंप में लगाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने कालीटोर गांव में तालाब बनाने के भी निर्देश दिए। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सिंधियासिंधिया ने "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भी भाग लिया। ईसागढ़ में हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने अपने घरों से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए। यात्रा में सिंधिया को जेसीबी मशीन से विशाल माला पहनाई गई।
You may also like
तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा में पहली बार पहुंची राहत सामग्री, यूएन ने कहा- 'ये तो सिर्फ शुरुआत है'
RJ महवाश ने युजवेंद्र चहल के साथ लिंकअप अफवाहों पर खुलकर बात की
फिल्म बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी की एंट्री पर सुनील शेट्टी की भावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधी रात को इंदौर के सराफा बाजार में मंत्रियों संग उठाया व्यंजनों का लुफ्त
Rajasthan : गर्मी ने लोगों को किया घरों में कैद, पारा 46 डिग्री के भी पार...