Next Story
Newszop

किचन में रखीं दालों से हो जाएगा कई बीमारियों का इलाज, कमजोर हड्डी से लेकर हाई शुगर लेवल को कर सकते हैं मैनेज

Send Push

घर का किचन किसी मेडिकल स्टोर से कम नहीं होता है। यहां दुनियाभर की बीमारियों का इलाज मिल जाता है। जी हां, फूड और मसालों के जरिए आप सर्दी-खांसी से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।

हर भारतीय घरों में प्रोटीन के नाम पर लगभग रोजाना बनने वाली दालें भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। हार्मोन एंड मेटाबॉलिज्म न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन (Leema Mahajan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडिया के जरिए बताया कि दालों के जरिए आप लो आयरन लेवल को बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर को मैनेज करने और हड्डियों में ताकत भरने का काम कर सकते हैं।

उन्होंने अलग-अलग प्रकार की दालों के अलग-अलग फायदे बताए हैं, जिस वजह से आप उन्हें अपनी डाइट में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी दाल खाने के कौन से लाभ हैं।

Photos- Freepik


मसूर दाल लो आयरन लेवल के लिए image

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, मसूर दाल में नॉन-हीम आयरन और फोलेट प्रचुर मात्रा में होता है- जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसके नियमित सेवन से एनीमिया की रोकथाम में मदद मिल सकती है,खासकर महिलाओं के लिए।


देखें वीडियो-​


चना दाल ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए image

वहीं अगर आपको ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना है तो चना दाल का सेवन कर सकते हैं।चना दाल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (~28-32) होता है,जिसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे ग्लूकोज छोड़ता है। इसकी हाई फाइबर और प्रोटीन कंटेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को मैनेज करने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है।


उड़द दाल कमजोर हड्डियों के लिए image

अगर आपको हड्डियों में मजबूती भरनी है तो उड़द दाल को डाइट में शामिल कर लें। दरअसल, उड़द दाल कैल्शियम (~138 मिलीग्राम/100 ग्राम), फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होती- ये सभी हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।


हरी मूंग दाल हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए image

हरी मूंग में सॉल्युबल फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने और लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने में मदद करते हैं। यह लिवर फंक्शन को सपोर्ट करने के लिए भी जाना जाता है।


तुअरदाल हाई ब्लड प्रेशर के लिए image

तुअर दाल पोटेशियम और मैग्नीशियम खनिजों का एक अच्छा सोर्स है जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है,धमनी कठोरता को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है।


पीली मूंग दालIBSयापाचन संबंधी समस्याओं के लिए image

आसानी से पचने योग्य और FODMAPs में कम,पीली मूंग दाल संवेदनशील पाचन वाले लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्सन है। यह सूजन,गैस और पेट की परेशानी को कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now