फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली से ठीक एक दिन पहले पटाखा मंडी में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब पटाखे की 70 दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान पटाखे की धमाकों से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी के साथ दहशत का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के शांति नगर स्थित एमजी कॉलेज केंपस में प्रशासन पटाखे की दुकान लगवाई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी पटाखा मार्केट को अपनी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में करीब 70 दुकानें जलकर राख हो गई। वहीं दर्जनों बाइकों के भी जलने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँचकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग आग को काबू किया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पटाखा मंडी में आग लगी है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर दमकल कर्मी और स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा` लें 2 लौंग फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
Health Tips- पौधे जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, आज ही लगाए घर में
New Brahmos Missile: पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ाने आ रही नई ब्रह्मोस मिसाइल, इतनी दूर तक दुश्मन के इलाके को कर देगी धुआं-धुआं
Sport News- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली की बड़ी पारियां, आइए एक नजर डालें
ICC Women's World Cup: भारत को मिली लगातार तीसरी हार, दीप्ति शर्मा ने हासिल की ये उपलब्धियां