नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भारी गिरावट आई। दोपहर बाद 2.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 730.36 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 81,329.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 208.20 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 24,737.25 अंक पर आ गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप100 में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप100 में 0.4 फीसदी गिरावट आई है।सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी आई है।
You may also like
दिल्ली चुनाव परिणामों पर इंडिया गठबंधन में नाराज़गी और प्रतिक्रिया
इसरो के नए प्रमुख वी. नारायणन की नियुक्ति, जानें उनके करियर के बारे में
सूर्यकुमार यादव ने वाइफ के लिए जीता ये अवॉर्ड, मैच से पहले देविशा ने की थी ये खास डिमांड
'तेनाली रामा' में अनंतय्या की भूमिका में नजर आएंगे अंकित भारद्वाज
'मंच और माइक की व्यवस्था कर सूचित करें', तेजस्वी यादव ने मंगल पांडे को दी चुनौती