इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह एक युवक की शादी विवाहित महिला को अविवाहित बताकर करवा दी गई है। यही नहीं, दुल्हन बनकर आई महिला का एक पांच साल का बच्चा भी है। पूरा परिवार तब सन्न रह गया, जब दुल्हन के मुंह से एक दिन अल्लाह निकल गया। जबकि शादी ब्राह्मण युवती से हुई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
ब्राह्मण बताकर मुस्लिम से कराई शादीइंदौर पीड़ित परिवार के होश उस वक्त उड़ गए, जब दुल्हन की जुबां से लोगों ने अल्लाह का नाम सुना। शादी करवाने वालों ने उसकी जाति ब्राह्मण बताई थी। साथ ही नाम निकिता बताया था। मुंह से अल्लाह निकलने के बाद पता चला कि दुल्हन का असली नाम नाजिया है। सच्चाई सामने आने के बाद वह ससुराल से ढाई-तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गई।
यह है पूरा मामला
दरअसल, गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित हिंगोनिया खुर्द गांव का एक परिवार अपने बेटे की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था। युवक के भाई की मुलाकात मुकेश मराठा नाम के आदमी से हुई। उसने शादी करवाने के लिए 20 हजार रुपए लिए और आष्टा की लड़की के बारे में बताया। साथ ही युवक को उस लड़की से मिलवाया भी।
टल गई शादी
पहले युवक की शादी 26 फरवरी 2024 को तय हुई थी। परिवार में शादी की पूरी तैयारी हो गई है। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने यह बताकर शादी कैंसिल कर दी कि दुल्हन का एक्सीडेंट हो गया है। इस दौरान मुकेश ने कोमल और नेहा नाम की दो लड़कियों से मुलाकात करवाई। कोमल ने फिर पीड़ित परिवार से ढाई लाख रुपए लिए और शादी के लिए निकिता नाम की लड़की से मिलवाया। साथ ही कहा कि यह ब्राह्मण समाज की है।
निकिता से करवा दी गई शादी
युवक की शादी निकिता से करवा दी गई। शादी के बाद बातचीत के दौरान निकिता के मुंह से कई बार अल्लाह कसम और या अल्लाह निकल गई। यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह जाते। बार-बार ऐसे शब्द सुनने के बाद उन्हें शक हुआ और पूछताछ शुरू कर दी। निकिता ने अपना असली नाम नाजिया बताया।
जाकर वापस लौट आई नाजिया
इसी बीच वहां कोमल पठान पहुंचती है और नाजिया को साथ ले जाती है। तीन दिन बाद नाजिया फिर वापस ससुराल लौट आई। इस दौरान ससुराल के लोगों से कहा कि वह हमारी शादी दूसरी जगह करवाने ले गई थी लेकिन हमने मना कर दिया। अब वापस आ गई हूं।
परिवार को लगा एक और झटका
इसके बाद जसवंत के पास शाहनवाज उर्फ शानू नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह नाजिया का पति है और उनका 5 साल का एक बच्चा भी है। यह सुनकर परिवार हैरान रह गया. इसके बाद नाजिया अचानक घर से सारा सामान लेकर फरार हो गई।
धमकाने लगी
युवक ने जब नाजिया के परिवार के बारे में पता किया तो मालूम चला कि वह नायता मुंडला में एक किराए के मकान में रहने लगी है। नाजिया का बच्चा भी उसके साथ है। जब युवक ने नाजिया की मां से बात की तो वह भी उसे भूल जाने की बात कहकर धमकाने लगी।
पुलिस में की शिकायत
युवक के परिवार ने इस बारे में परशुराम सेना के पदाधिकारियों को बताया। एडवोकेट नमन दुबे ने कहा कि युवक ने इस मामले की शिकायत गांधीनगर पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परशुराम सेना के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित युवक पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा।

You may also like
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका के घरेलू T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान
Jokes: सोनू LKG में पढ़ता था, एक बार लगातार 4 दिनों से स्कूल में देर से आने पर मैडम ने पूछा, पढ़ें आगे..
वित्त वर्ष 26 में भारत के 48 प्रतिशत जीसीसी अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की कर रहे तैयारी : रिपोर्ट
मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, टी राजा सिंह बोले- कांग्रेस ने हिन्दुओं को किया बदनाम
खून के गाढ़ेपन और पतलेपन का पता लगाने के लिए आवश्यक परीक्षण