Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 20 सितंबर 2025 : मित्र या सहकर्मी से सरप्राइज मिल सकता है

Send Push
Taurus Horoscope Today 20 September, 2025 :

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल :
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ के साथ खर्च में भी वृद्धि को दिखा रहा है। काम और कमाई के बीच इसलिए आपको आज संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी मित्र या सहकर्मी से सरप्राइज मिल सकता है। कोई ऐसी खबर भी आपको आज मिल सकती है जिससे आपको हैरानी के साथ खुशी भी होगी। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी आर्थिक डील करने से पहले सभी विषयों को अच्छे से समझकर ही फैसला लें, दूसरों की बातों में आकर धन लगाना नुकसानदायक हो सकता है। आपको आज सुख साधन मिल सकता है।



आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के जातक आज शनिवार का दिन घर परिवार के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको किसी सगे संबंधी की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद पाएंगे। आपको आज घर के बड़ो से सहयोग और लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी आपको आज प्राप्त होगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम मे भी भाग ले सकते हैं। प्रेमी के साथ आप आज आनंददायक समय बिता पाएंगे। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।



आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के लोगों को आज अपने खानपान और आराम का भी ध्यान रखना होगा। उदर रोग संबंधी समस्या होने की आशंका है। बेहतर होगा कि आप आज खानपान को संयमित रखें। बाहरी खान पान से भी आपको आज परहेज रखने की जरूरत है।



आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगों के लिए आज दिन को शुभ बनाए रखने के लिए पीपल को जल देना औऱ घी से भगवान शिव का अभिेषक करना शुभ फलदायी होगा।
Loving Newspoint? Download the app now