नई दिल्ली। लगातार रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी की कीमतों में दिवाली के दिन गिरावट देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 126730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। ये 17 अक्टूबर के मुकाबले 4000 रुपए की गिरावट है। सर्राफा बाजार में 23 कैरेट सोना भी 4000 रुपए सस्ता होकर 126223 में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना कीमत में 3000 रुपए की गिरावट के बाद 116085 पर पहुंचा है। 17 अक्टूबर के मुकाबले अब 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम 95048 रुपए में बिक रहा है। 18 कैरेट सोने के भाव में 3000 रुपए की कमी हुई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने का वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोमवार को सोना 1.26 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 16 अक्टूबर को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1.32 लाख प्रति 10 ग्राम थी। यानी एमसीएक्स पर सोने के दाम करीब 6000 रुपए तक गिरे हैं। वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी अब 160100 रुपए किलो पर है। जबकि, 17 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 171275 रुपए प्रति किलो थी। यानी चांदी में 11000 रुपए कमी आई है। एमसीएक्स पर चांदी 1.53 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है। जबकि, 16 अक्टूबर को यहां चांदी के भाव 1.70 लाख पर पहुंच गए थे। आज ही चांदी के भाव में 4000 रुपए की गिरावट आई है।
हालांकि, सोने और चांदी की ताजा कीमत देखकर खुश होने का वक्त नहीं आया है। अगले महीने से शादियां शुरू होंगी। ऐसे में सोने और चांदी की कीमत में फिर बढ़ोतरी दिखने के पूरे आसार हैं। बाजार के जानकारों के मुताबिक भू-राजनैतिक हालात के कारण सोने और चांदी की कीमत में इस साल बड़ा इजाफा हुआ है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती का असर भी सोने और चांदी के दाम पर पड़ा है। बाजार के तमाम जानकार तो ये अंदेशा तक लगाने लगे थे कि अगले साल 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1.50 लाख तक भी जा सकती है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सोना और चांदी खरीदना मुश्किल होगा।
The post Gold And Silver Price On Diwali 2025: दिवाली पर सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले यहां देखिए दोनों के आज के भाव appeared first on News Room Post.
You may also like
ऑपरेशन फायर ट्रेल : पटाखों की तस्करी पर सख्ती, 4.82 करोड़ रुपए की चीनी खेप जब्त, एक गिरफ्तार
2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 259, मसूद और शफीक ने जड़े अर्धशतक
रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए 8500+ पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
भारत के खिलाफ वनडे में निकाले विकेट, पूरी एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं हेजलवुड
सरकारी नौकरी मिलते ही बदली मासूम सी बीवी, 7 साल की कहानी ऐसे हुई खत्म!