नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पाने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। माचाडो को यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों और देश में तानाशाही के विरोध में लोकतंत्र के न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए दिया गया है। पिछले एक साल में मारिया कोरिना मचाडो को छिपकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अपनी जान के गंभीर खतरों के बावजूद, वह वेनेजुएला में ही रहते हुए तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाती रहीं और लाखों लोगों को प्रेरित किया।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9
उधर, मारिया कोरिना माचाडो वेनेजुएला में 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं लेकिन देश के तानाशाही शासन ने उनकी उम्मीदवारी पर अड़ंगा लगा दिया। मारिया ने एडमंडो गोंजालेज उरुटिया का समर्थन किया। उन्होंने सरकार की तानाशाही के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर लिया। चुनाव के बाद विपक्ष की स्पष्ट अंतर से जीत हुई थी मगर तानाशाही शासन ने चुनाव परिणाम को नहीं माना और सत्ता पर कब्जा जमाए रखा।
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार खुद को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत कर रहे थे। ट्रंप ने सात देशों के युद्ध रुकवाने का खुद को क्रेडिट देते हुए शांति के नोबेल का सबसे बड़ा हकदार अपने आप को बताया था। ट्रंप हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म कराने का भी क्रेडिट खुद को देते हैं मगर भारत इस बात से कई बार साफ इनकार कर चुका है कि सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति की कोई भूमिका थी। अभी हाल ही में पाकिस्तान के मंत्री ने भी यह स्वीकार किया था कि अमेरिका ने मध्यस्थता की पेशकश की थी मगर भारत इसके लिए नहीं माना था।
The post Nobel Peace Prize 2025 : नोबेल शांति पुरस्कार पाने की डोनाल्ड ट्रंप की धरी रह गई उम्मीद, वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता appeared first on News Room Post.
You may also like
करवा चौथ: सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया पर्व, दी शुभकामनाएं
मणिपुर वैश्विक क्रेता एवं विक्रेता शिखर सम्मेलन 2025 की शुरुआत, राज्य की व्यापारिक क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन
बिहार नाव हादसा : लापता लोगों की तलाश जारी, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख
मिशन 2027 पर भाजपा का फोकस, सात मोर्चों के प्रभारी नामित
'मिठाई लाओ, मैं इंतज़ार करती हूँ' कहकर पत्नी प्रेमी संग फरार, बाप ने दी जान!