आज का राशिफल 12 मई 2025: आज 12 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। इस दिन उत्तर स्वाति नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है कि 12 मई का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए क्या उपाय लाभकारी रहेंगे।
मेष राशि
आप महत्वपूर्ण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्वों का निर्वहन होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है। शिक्षा में प्रयास सफल होंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
आपके निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा। संतान के कारण चिंता हो सकती है। आर्थिक जोखिम से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। किसी कार्य की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
आपके व्यावसायिक जीवन में बदलाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि
योग और ध्यान से लाभ होगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें। सुखद समाचार मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय को गुड़ और रोटी दें।
कन्या राशि
अहंकार पर नियंत्रण रखें। आपके प्रयास सफल होंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और घायल गोवंश का उपचार करें।
तुला राशि
जीवन के विभिन्न अवसरों पर स्वतंत्रता का अनुभव करेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
संतान के दायित्वों का निर्वहन होगा। भाई-बहन और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला या गुड़ चना खिलाएं।
धनु राशि
सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए एक बार में एक कदम उठाएं। रिश्तों में निकटता आएगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं और गाय को खाना खिलाएं।
मकर राशि
अनचाही यात्रा हो सकती है। अधिकारियों से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। सुबह सूर्य को जल दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
नई शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। धन व्यय की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें और सूर्य को जल दें।
मीन राशि
धैर्य और संयम से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा में प्रयास सफल होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। सुबह गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं और सूर्य देव को जल दें।
You may also like
गुरुवार की रात 12 बजे से होगा अचानक बड़ा चमत्कार, इन राशि वालो की अचानक चमक जाएगी किस्मत
आज के चंद्र गोचर में जानिए किन राशियों को होगा चौतरफा लाभ किन्हें रहना होगा सतर्क, एक क्लिक में जाने आज का सम्पूर्ण भाग्यफल
भारत-पाक तनाव के बीच राजस्थान के इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ हाई अलर्ट, फटाफट देखे लिस्ट में कही आपका शहर तो नहीं
उपासना सिंह ने कास्टिंग काउच का किया खुलासा, बताया डरावना अनुभव
शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट