इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कमताडा में लोगों के होश उड़े पड़े है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां गांव के कुछ युवा देर रात लगभग 12 बजे श्मशान घाट पहुंचे और सोशल मीडिया पर डरावनी रील बनाने लगे। इस दौरान तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। इसी बीच वीडियो बनाते समय श्मशान घाट से अजीब और डरावनी आवाजें आने लगीं। इससे युवाओं में दहशत फैल गई और इसी तनाव में एक युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
घटना से फैली दहशत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हुई घटना से गांव में भय और अशांति का माहौल है। कुछ परिवारों ने अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। गांव के पुजारियों ने विशेष पूजा और हवन कराने की बात कही है।
रील बनाना पड़ गया भारी
युवाओं ने फेमस होने की चाहत में श्मशान घाट में डरावना माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने मंत्रोच्चार और तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लिया, लेकिन इस प्रयास ने गांव में अजीबोगरीब घटनाओं को जन्म दिया और एक युवक की मौत का कारण बन गया। इस मौत के बाद से ही गांव में दहशत और डर का माहौल है।
pc- punjabkesari.in
You may also like
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : आज शाम 4 बजे होगा चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए कितने चरणों में संपन्न होगा मतदान
Kartik maas 2025: जाने कब से शुरू होने जा रहा कार्तिक मास, पूरे महीने के जान ले आप भी व्रत और त्योहार
IND vs BAN: हार्दिक कप्तान, सूर्या, तिलक, रिंकू को मौका, बांग्लादेश के खिलाफ 5 टी20 के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम
ये हैं भारत की 5 सबसे खतरनाक` सड़कें, इनपर से गुजरना हो तो कांप जायेगी रुह – देखिए
SMS हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा: चिकित्सा विभाग आयुक्त की अध्यक्षता में यह होंगे जांच कमेटी के सदस्य