इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा अभी वॉशिंगटन डी.सी. के दौरे पर हैं और इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई। लेकिन यह मुलाकात उस समय तनावपूर्ण हो गई जब ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के खिलाफ कथित “नरसंहार” का मुद्दा उठाया। उन्होंने कुछ भ्रामक समाचार रिपोर्टें और वीडियो दिखाकर यह दावा किया कि श्वेत अफ्रीकी किसानों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप के अनुसार, यह एक गहरी साजिश का हिस्सा है जिसमें श्वेत समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने ओवल ऑफिस की रोशनी मंद करवा कर एक वीडियो चलाया जिसमें दक्षिण अफ्रीका के विवादास्पद विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को “किल द बोअर, किल द फार्मर” जैसे भड़काऊ नारे लगाते दिखाया गया।
खबरों की माने तो इस पूरे विवाद की जड़ दक्षिण अफ्रीका का नया भूमि सुधार कानून है, जिसे जनवरी 2025 में राष्ट्रपति रामाफोसा ने साइन किया था। इस विवाद में दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने भी ट्रंप का समर्थन किया।
pc- parbhat khabar
You may also like
हार्वर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन पर प्रतिबंध को लेकर को जतारा विरोध, ट्रम्प प्रशासन पर मुकदमा...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 87.50 लाख के 20 इनामी सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
यूपीएससी परीक्षा के चलते इस रविवार दिल्ली मेट्रो की तीन लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से होंगी शुरू
पांचवें एवं छठे वेतनमान से जुड़ें राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते में वृद्धि
राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सहित सर्व समाज की दाे साै से अधिक महिलाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता